ब्लैकलिस्टेट होगी निर्माण कंपनी

कड़ाई. चेतावनी के बाद भी काम पूरा नहीं करनेवाले संवेदक पर कार्रवाई जिले की 19 सड़कें अभी भी अपूर्ण हैं. काम की धीमी गति की वजह से विभाग ने कई बार संवेदक को चेतावनी भी दी है. लेकिन काम में तेजी न आने पर कार्रवाई की जा रही है. बांका : जिले के ग्रामीण कार्य […]

कड़ाई. चेतावनी के बाद भी काम पूरा नहीं करनेवाले संवेदक पर कार्रवाई

जिले की 19 सड़कें अभी भी अपूर्ण हैं. काम की धीमी गति की वजह से विभाग ने कई बार संवेदक को चेतावनी भी दी है. लेकिन काम में तेजी न आने पर कार्रवाई की जा रही है.
बांका : जिले के ग्रामीण कार्य विभाग 1 के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में विगत 2008-09 से कई संवेदकों द्वारा सड़क मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया गया है. इसको लेकर कई सड़कों की स्थित जर्जर बनी हुई है. इस पर वाहनों को आवाजाही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों द्वारा कई बार खस्ता हाल सड़क की शिकायत विभाग में करने का सिलसिला अब तक जारी है.
इसे लेकर विभाग ने कई एक संवेदक को जनता से मिली शिकायतों पर यथाशीघ्र मरम्मत पूरा करने की कड़ी चेतावनी भी दी है. बावजूद सड़क निर्माण एजेंसी मरम्मत कार्य को लेकर उदासीन है. ऐसे में विभाग ने एक सूची जारी कर करीब 1 दर्जन से अधिक सड़क निर्माण एजेंसी को कड़ी चेतावनी देते हुए उनका नाम काली सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
काम की धीमी प्रगति पर दी चेतावनी
19 अपूर्ण सड़कें चिह्नित
ग्रामीण कार्य विभाग 1 ने एक सूची जारी कर जिले की 19 सड़कों को चिह्नित किया है. जहां उक्त कार्य एजेंसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य करने के बाद लगतार पांच वर्ष तक मरम्मत की जानी थी. लेकिन इन संवेदकों द्वारा सड़क मरम्मत नहीं करायी गयी. जबकि विभाग के पास आवंटन की कोई कमी नहीं थी. विभाग ने कई बार संवेदक को चेतावनी भी दी है. बावजूद इसके संवेदक द्वारा कार्य में लापरवाही की गयी.
जब्त होगी सिक्यूरिटी मनी
कार्य पूरा नहीं करने वाले संवेदक कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अंतिम चेतावनी के बाद भी अगर कार्य को अंजाम नहीं दिया जाता है, तो उक्त संवेदक का नाम काली सूची में डाल दिया जायेगा. तथा उनके अग्रधन की राशि जब्त कर ली जायेगी.
विजय कुमार रजक, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग 1, बांका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >