कटोरिया : नक्सल प्रभावित आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चांदुआरी पंचायत अंतर्गत टहकवानी गांव में शनिवार की रात्रि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार संतोष यादव उर्फ कारू यादव पर जान मारने की नीयत से फायरिंग की गयी. साथ ही मौके पर हस्तलिखित दो परचा भी छोड़ा गया है. इसमें कारू यादव पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है. पीडीएस दुकानदार मामूली रूप से जख्मी हुए हैं. उनका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया.
टहकवानी में पीडीएस दुकानदार पर फायरिंग
कटोरिया : नक्सल प्रभावित आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चांदुआरी पंचायत अंतर्गत टहकवानी गांव में शनिवार की रात्रि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार संतोष यादव उर्फ कारू यादव पर जान मारने की नीयत से फायरिंग की गयी. साथ ही मौके पर हस्तलिखित दो परचा भी छोड़ा गया है. इसमें कारू यादव पर पुलिस की मुखबिरी करने […]

घटना की जानकारी के बाद एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय, ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट आर रत्नाकर व एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर शशिकांत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. घटना के संबंध में पीड़ित डीलर कारू यादव के
टहकवानी में पीडीएस…
बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में उसने बताया है कि रात्रि में वह घर की छत पर सोया था. उसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर फायरिंग की. सिर के पीछे में डीलर को जख्म हुआ है. इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है या किसी शरारती तत्वों की यह करतूत है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है. वहीं पीड़ित डीलर व उसका पूरा परिवार काफी दहशत में है.
दो परचा फेंक पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप