शंभुगंज के कोजड़ी में सिलिंडर फटने से एक महिला की मौत होगयी. वहीं शंभुगंज में नदी में नहाने के समय डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. वहीं अमरपुर के सुरहारी की एक बच्ची की फुल्लीडूमर में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी.
शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के रामचुआ पंचायत अंतर्गत बड़ी खोजड़ी गांव में शनिवार को खाना बनाने के दौरान सिलिंडर फटने से हुई महिला की मौत हो गयी. मृतक नेहा कुमारी के पिता रंजीत कुमार मंडल के बयान पर शंभुगंज थाना में यूडी केश दर्ज किया गया. वहीं शंभुगंज थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. मालूम हो कि रविवार को ही शंभुगंज थाना क्षेत्र के बड़ी खोजड़ी गांव में पवन कुमार मंडल की पत्नी नेहा कुमारी गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी. जहां सिलिंडर से रिसाव के कारण सिलिंडर में आग लग गयी. नेहा कुमारी कुछ समझ पाती कि सिलिंडर बिस्फोट हो गया. जिससे झुलस कर उसकी मौत हो गयी.
नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत: शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र में स्थित धार्मिक पर्यटन स्थल व तांत्रिक शक्ति पीठ के नाम से प्रसिद्ध पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा तिलडीहा दुर्गा मेला में नारियल बिक्री करने आये दस वर्षीय बालक का बदुआ नदी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक असरगंज बजार के महेंद्र साव लहेरी के पुत्र पीयूष कुमार था. बताया जा रहा है कि नवरात्र के प्रथम पूजा के दिन से ही प्रारंभ हुआ तिलडीहा दुर्गा मेला में पीयूष कुमार अपने माता-पिता महेंद्र लहेरी के साथ ही नारियल बिक्री करने आया था. जहां रविवार की सुबह ही बदुआ नदी में स्नान करने के दौरान पीयूष कुमार पानी के तेज धार में डूब कर बह गया.
वहीं जब उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो शंभुगंज व तारापुर सीमा पर महादेवपुर गोयड़ा के समीप से रविवार करीब दस बजे मृतक पीयूष कुमार का शव परिजनों ने बरामद कर लिया. इस घटना के बाद से पीयूष कुमार के मां सोना देवी व पिता महेंद्र साव लहेरी का रो-रो कर बुरा हाल है. हालांकि इस घटना को लेकर लोगों के बीच तरह – तरह की चर्चा है. इधर शंभुगंज थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने इस घटना से अनभिज्ञता जताया है.
