जब्त शराब के साथ पुलिस अधिकारी.
बाराहाट : रविवार को बाराहाट पुलिस ने जांच के क्रम में संदेह के आधार पर एक स्कार्पियो वाहन से भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब जब्त किया है. जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन को रोका. जब वाहन की जांच पड़ताल की तो पुलिस भी हैरत में रह गयी. वाहन में भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब थी.
पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया. हालांकि इस दौरान वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. वाहन पर देसी शराब की छोटी व बड़ी कुल 195 बोतलें पायी गयीं. जबकि देसी शराब की कुल 700 पाउच भी पांच बोरों में भरी पायी गयी. थानाध्यक्ष अजीत कुमार के मुताबिक हाल के दिनों में शराब बरामदगी को लेकर स्थानीय पुलिस की बड़ी कामयाबी है. शराब बरामदगी में एसआई जेपर यादव सहित पुलिस बल के जवानों ने काफी तत्परता दिखाई. शराब बरामदगी के मामले में वाहन चालक के साथ वाहन स्वामी पर मामला दर्ज कर किया है.
