प्रेमी के साथ फरार हुई स्कूली छात्रा

बांका : शहर के एसएस बालिका उच्च विद्यालय के 10वीं कक्षा की छात्रा गांव के ही प्रेमी के साथ गुरुवार को फरार हो गयी. इस संबंध में छात्रा के भाई ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि मेरी बहन घर से स्कूल के लिए गुरुवार की सुबह बांका निकली थी़ लेकिन स्कूल पहुंचने के […]

बांका : शहर के एसएस बालिका उच्च विद्यालय के 10वीं कक्षा की छात्रा गांव के ही प्रेमी के साथ गुरुवार को फरार हो गयी. इस संबंध में छात्रा के भाई ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि मेरी बहन घर से स्कूल के लिए गुरुवार की सुबह बांका निकली थी़ लेकिन स्कूल पहुंचने के पूर्व ही गांव के एक लड़का उसे अपने साथ भगा ले गया़ इसकी लिखित शिकायत की गयी है़ इस संबंध में बांका पुलिस ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >