शंभुगंज के आधा दर्जन गांवों के लोग डायरिया से परेशान

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में अब भी डायरिया ने पांव पसारे हुए हैं. जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के बेलसीरा, ललवामोड़, पैदापुर, चंदेला, मिर्जापुर, चकरतनी आदि गांवों में डायरिया से अब भी कई लोग अक्रांत है. इन गांवों में से कितने ही डायरिया पीड़ित मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंभुगंज में एडमिड […]

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में अब भी डायरिया ने पांव पसारे हुए हैं. जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के बेलसीरा, ललवामोड़, पैदापुर, चंदेला, मिर्जापुर, चकरतनी आदि गांवों में डायरिया से अब भी कई लोग अक्रांत है. इन गांवों में से कितने ही डायरिया पीड़ित मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंभुगंज में एडमिड हुए तो कई मरीज निजी क्लीनिकों में अपना ईलाज करा रहे हैं. जबकि कई मरीज झोलाछाप चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं.

ऐसे में डायरिया होने से खासकर झोलाछाप चिकित्सकों की बल्ले बल्ले होकर चांदी कट रही है. बतादे कि बेलसीरा व ललवामोड़ गांव में डायरिया से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. जहां इस घटना के बाद से इन गांवों के लोग डरे व सहमें है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना है कि इन सभी गांवों में दुषित पानी के सेवन से लोगों को उल्टी व दस्त शुरू हो गया था. जिस पर अब हद तक काबू पा लिया गया है.

लेकिन जो लोग चिकित्सकों की सलाह के बाबजूद कुएं का पानी का सेवन करना नही छोड़े हैं वो डायरिया के शिकार हो रहे हैं. इधर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंभूगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि डायरिया प्रभावित गांव में ब्लिचींग पावडर का छिड़काव कराया गया है. साथ ही डायरिया की सुचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को शीघ्र गांव भेजकर मरीजों का संज्ञान लेकर ईलाज किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >