750 एमएल के 71 एवं 375 एमएल के 109 बोतल बरामद
कार में रख कर ले जा रहा था शराब
शराब के साथ पकड़ाये गये युवकों में एक सत्यम कुमार घर रसीदपुर थाना बाथ जिला भागलपुर, जबकि दूसरा गुलशन कुमार सौर बाजार जिला सहरसा का रहने वालाबिहार में पूर्व रूप से शराबबंदी के बावजूद शराब का खेल जारी है. इसी तरह चांदन थाना क्षेत्र तुरकी मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह चांदन थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार एवं पुलिसबल व सैफ केद्वारा गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को देवघर से भागलपुर ले जा रहे दो व्यक्ति के साथ पकड़ा है.
बांका : चांदन थाना क्षेत्र तुरकी मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह चांदन थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार एवं पुलिसबल व सैफ के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को देवघर से भागलपुर ले जा रहे दो व्यक्ति के साथ पकड़ा है. उक्त बातें एसपी राजीव रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की एक बड़ी खेप चांदन होते हुए भागलपुर जा रही थी.
इस पर चांदन थाना द्वारा चांदन बांका मुख्य मार्ग पर तुरकी मोड़ के समीप चेक नाका लगाया गया. चेक नाका देखते ही सेवरले कार जिसमें एक युवक कार चला रहा था और दूसरा बैठा था. पुलिस को देखते ही गाड़ी तेजी से लेकर भागने लगा. इस पर पुलिस को शक हुआ कि यही वह वाहन है जिसमें शराब हो सकती है. भागने के क्रम में उक्त कार ने एक मोटर साइकिल सवार को धक्का मार दिया. जिससे मोटर साइकिल चालक मामूली रूप से जख्मी हो गया.
इसके बाद पीछा कर रही पुलिस उक्त स्थल पर पहुंच कर कार सहित दो युवकों को पकड़ा. कार की जब जांच की गयी तो उसमें 13 कार्टून विदेशी शराब पाया गया. जिसमें 750 एमएल के 71 बोतल एवं 375 एमएल के 109 बोतल रॉयल स्टेक ब्रांड का था. बोतल पर 750 एमएल की कीमत 516 रूपये एवं 375 एमएल की कीमत 258 रूपये अंकित है. शराब की कुल मात्रा एक लाख चार हजार एक सौ पच्चिस एमएल है.
शराब के साथ पकड़ाये गये उक्त दोनों युवकों से पूछताछ की गयी तो एक युवक ने अपना नाम सत्यम कुमार घर रसीदपुर थाना बाथ जिला भागलपुर का रहने वाला बताया. जबकि दूसरे युवक ने अपना नाम गुलशन कुमार घर सौर बाजार जिला सहरसा का रहने वाला बताया. उक्त दोनों युवक शराब देवघर से खरीद कर बांका होते हुए भागलपुर ले जा रहा था. लेकिन पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उक्त दोनों युवकों को चांदन थाना क्षेत्र में पकड़ लिया गया. साथ ही एसपी ने यह भी बताया कि विगत दो तीन दिन पूर्व भी चांदन थानाध्यक्ष के द्वारा 150 बोतल विदेशी शराब पकड़ा गया था. उक्त शराब की बरामदगी जिले भर के अबतक की सबसे बड़ी खुराक है.
