BANKA NEWS चाय बनाने के लिए गोयठा निकालने गयी महिला को जहरीले सांप ने डंसा, रेफर

अमरपुर थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव में सर्पदंश से एक महिला गंभीर से जख्मी हो गई.

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट BANKA NEWS :

अमरपुर थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव में सर्पदंश से एक महिला गंभीर से जख्मी हो गई.जानकारी के अनुसार बुद्धवार की सुबह गांव के मुकेश साह की पत्नी रीता देवी चाय बनाने के लिए छत पर रखे गोयठा को निकालने गयी थी.इसी दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया.जिसके बाद महिला चिल्लाने लगी. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य दौड़कर छत पर पहुंचे तो देखा उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया है. घटना के बाद आनन – फानन में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए उसे अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >