लूट को अंजाम दे रहा दो लुटेरे हथियार के साथ गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्तर में अंतराज्यीय लुटेरा. दोनों लूटरा झारखंड का रहने वाला है. पुलिस की गिरफ्त में आया लूटेरा चांद कुमार बंदरजोरी दुमका का है जबकि दूसरा सुनील कुमार गुप्ता दुधानी दुमका का रहने वाला है. बाराहाट : बीती देर रात खड़हरा रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक चालकों से लूट को अंजाम दे रहे दो लुटेरों को […]

पुलिस गिरफ्तर में अंतराज्यीय लुटेरा.

दोनों लूटरा झारखंड का रहने वाला है. पुलिस की गिरफ्त में आया लूटेरा चांद कुमार बंदरजोरी दुमका का है जबकि दूसरा सुनील कुमार गुप्ता दुधानी दुमका का रहने वाला है.
बाराहाट : बीती देर रात खड़हरा रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक चालकों से लूट को अंजाम दे रहे दो लुटेरों को पुलिस ने धर दबोचा. जानकारी के मुताबिक दोनों लुटेरे ट्रक चालकों के साथ हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे. इस बीच बाराहाट पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद आनन फानन में पहुंची पुलिस की गश्ती गाड़ी ने लूटेरों का पीछा किया. जिसके बाद लूटेरे खड़हरा पावर ग्रिड के समीप अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे.
जिसे पुलिस के जवानों ने खदेड़ कर खेत में पकड़ा जिसके बाद पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों लूटेरों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. दोनों लूटरे झारखंड के रहने वाले बताये जा रहे हैं. पुलिस की गिरफ्त में आया लूटेरा चांद कुमार बंदरजोरी दुमका जबकि दूसरा सुनील कुमार गुप्ता दुधानी दुमका का रहने वाला है. गिरफ्तार लूटेरों के पास से एक देशी कट्टा और कुछ कारतूस भी बरामद हुए हैं. दोनों आरोपी के ऊपर ट्रक चालक छपरा निवासी शैलेश यादव के लिखित आवेदन पर लूट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित ट्रक चालक ने अपने आवेदन में लिखा है कि वो रामपुर हाट से छर्री लाद कर आ रहा था. इस दौरान खड़हारा ओवर ब्रिज के पास जाम के कारण गाड़ी कुछ धीमी हुई तो दोनों आरोपी ने हथियार का भय दिखा कर 9200 छीन लिये. दोनों गिरफ्तार आरोपी को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बांका जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >