कांवरिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन घायल

चकाई/सरौन : चकाई जमुई मुख्यमार्ग पर एनकेएस पेट्रोल पंप के आगे महेशापत्थर मोड़ के समीप सोमवार की अहले सुबह बोलेरो एवं स्कार्पियो की सीधी टक्कर में एक दर्जन यात्री जख्मी हो गये़ जानकारी के अनुसार नवादा जिले के दरांवा गांव के 6 लोग अपने किसी बीमार आदमी को लेकर बोलेरो वाहन संख्या बीआर 27 ए […]

चकाई/सरौन : चकाई जमुई मुख्यमार्ग पर एनकेएस पेट्रोल पंप के आगे महेशापत्थर मोड़ के समीप सोमवार की अहले सुबह बोलेरो एवं स्कार्पियो की सीधी टक्कर में एक दर्जन यात्री जख्मी हो गये़ जानकारी के अनुसार नवादा जिले के दरांवा गांव के 6 लोग अपने किसी बीमार आदमी को लेकर बोलेरो वाहन संख्या बीआर 27 ए 1989 से पश्चिम बंगाल के बिजारी स्थित एक अस्पताल जा रहे थे़ जबकि नेपाल देश के सिरहा जिला अंतर्गत ईटाटांड़ गांव के एक दर्जन कांवरिया बाबाधाम से पूजा अर्चना कर स्कार्पियों संख्या डीएल टू एफ सीई 0037 से राजगीर जा रहे थे.

इसी दौरान उक्त मोड़ के समीप दोनो वाहनों की सीधी टक्कर हो गयी़ जिसमें बोलरो पर सवार नरेश पासवान, मंटु कुमार, पवन कुमार, रूबी देवी एवं सुशीला देवी मामूली रुप से जख्मी हो गयी तथा स्कार्पियों पर सवार कपलेश्वरी देवी, कैशर देवी, जिलावती देवी, रामशीष यादव, सुभाष कुमार,

वैद्यनाथ यादव एवं अमित यादव घायल हो गये़ घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो ने मामले की सूचना चकाई पुलिस को दी़ सूचना पाकर थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार, सहायक अवर निरिक्षक सुरेश सिंह, सरदार गनौरी सिंह सैप जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है़ घटना का कारण चालक को नींद आना बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >