कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर लक्ष्मणझूला के निकट शुक्रवार की रात्रि करीब बारह बजे हाइवा व ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में हाइवा का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी चालक वसीर आलम (28वर्ष) पिता संतान आलम ग्राम सारठ-बरमसिया जिला देवघर को खलासी व अन्य ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां चिकित्सक डा एसडी मंडल ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया. ट्रक का चालक मौके से गाड़ी छोड़ कर भाग निकला. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है.
हाइवा व ट्रक में टक्कर, घायल चालक रेफर
कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर लक्ष्मणझूला के निकट शुक्रवार की रात्रि करीब बारह बजे हाइवा व ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में हाइवा का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी चालक वसीर आलम (28वर्ष) पिता संतान आलम ग्राम सारठ-बरमसिया जिला देवघर को खलासी व अन्य ग्रामीणों के सहयोग से […]
