चांदन के राजमिस्त्री की कोलकाता में हुई मौत

बाबाधाम में कांवर चढ़ाने के लिए घर आ रहा था कारू दास कटोरिया/चांदन : चांदन प्रखंड के गौरीपुर गांव निवासी कारू दास (50वर्ष) की मौत शुक्रवार की सुबह कोलकाता में बस से कुचलकर हो गयी. मृतक कारू कोलकाता में पिछले 22 सालों से रहकर राजमिस्त्री का काम करता था. बाबाधाम में कांवर चढ़ाने की मन्नत […]

बाबाधाम में कांवर चढ़ाने के लिए घर आ रहा था कारू दास
कटोरिया/चांदन : चांदन प्रखंड के गौरीपुर गांव निवासी कारू दास (50वर्ष) की मौत शुक्रवार की सुबह कोलकाता में बस से कुचलकर हो गयी. मृतक कारू कोलकाता में पिछले 22 सालों से रहकर राजमिस्त्री का काम करता था. बाबाधाम में कांवर चढ़ाने की मन्नत पूरी करने हेतु वह घर आ रहा था.
डेरा से हावड़ा स्टेशन आने आने के क्रम में हावड़ा ब्रीज पर उसे बस ने कुचल दिया. जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक के मोबाइल से ही उसके परिजनों को घटना की जानकारी कोलकाता के दासनगर हावड़ा पुलिस ने दी. खबर सुनते ही मृतक की पत्नी देवकी देवी, पुत्र प्रवीण कुमार व अरुण कुमार एवं पुत्री आरती कुमारी व गुंजन कुमारी का रो–रोकर बुरा हाल है.
शुक्रवार को मृतक के भाई राजू दास ने चांदन थाना से कागज बनवाया. फिर शव को घर लाने हेतु कोलकाता रवाना हुआ. घटना को लेकर मृतक के गांव गौरीपुर व परिजनों में मातम का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >