पूर्व मुखिया से मांगी पांच लाख की रंगदारी, घर पर चिपकाया पोस्टर

कटोरिया/चांदन : शहेंद्र जी, मैं मंटु भाई बोल रहा हूं. आपके घर पर पोस्टर चिपका कर जो रुपये मांगे गये हैं, उसे तैयार रखियेगा. कहां पहुंचाना है, यह बता दिया जायेगा’. यह कॉल शुक्रवार को दिन के करीब पौने ग्यारह बजे चांदन प्रखंड के चंदुआरी पंचायत के वर्तमान मुखिया रेखा देवी के पति सह पूर्व […]

कटोरिया/चांदन : शहेंद्र जी, मैं मंटु भाई बोल रहा हूं. आपके घर पर पोस्टर चिपका कर जो रुपये मांगे गये हैं, उसे तैयार रखियेगा. कहां पहुंचाना है, यह बता दिया जायेगा’. यह कॉल शुक्रवार को दिन के करीब पौने ग्यारह बजे चांदन प्रखंड के चंदुआरी पंचायत के वर्तमान मुखिया रेखा देवी के पति सह पूर्व मुखिया शहेंद्र दास की मोबाइल पर आया. पोस्टर के बाद मोबाइल से रंगदारी मांगे जाने की घटना से पूर्व मुखिया के अलावा उनकी पत्नी

सह मुखिया
पूर्व मुखिया से…
रेखा देवी, मां निर्मला देवी, पिता भागवत प्रसाद आदि दहशत में हैं. पूर्व मुखिया ने मोबाइल से रंगदारी मांगे जाने के बारे में आनंदपुर ओपी पुलिस को भी सूचना दी है.
गये थे तिरूपति-बालाजी, चिपकाया गया पोस्टर
26 जून को आनंदपुर ओपी क्षेत्र के भैरोगंज स्थित पूर्व मुखिया के घर के दरवाजे पर पोस्टर चिपका हुआ मिला था. जिसमें पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी थी.
घटना के समय पूर्व मुखिया तिरूपति-बालाजी में पूजा-अर्चना के लिए बंगलुरु गये हुए थे. तीन दिन पहले ही घर पहुंचे पूर्व मुखिया के मोबाइल पर रंगदारी से संबंधित कॉल आने से वे व उनका पूरा परिवार काफी भय व दहशत में हैं. इस संबंध में बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ पीयूष कांत ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. आनंदपुर ओपी क्षेत्र में पुलिस गश्त व सर्च अभियान भी तेज कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >