वायएनपी इंटर व डिग्री कॉलेज ने संयुक्त रूप से किया आयोजन
रानीगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित वायएनपी इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को समाजसेवी यदुनंदन सिंह व उसकी पत्नी पवित्री देवी की 38वीं पुण्य तिथि मनायी गयी़ वायएनपी डिग्री कॉलेज व वायएनपी इंटर कॉलेज प्रबंधन ने संयुक्त तौर पर संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया़ इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में त्रिवेणीगंज की विधायक वीणा भारती मौजूद थी़ं मौके पर उन्होंने कहा कि कई जन्मों के पुण्य कर्म संचित होने के बाद ही किसी के नाम से शैक्षणिक संस्थान का निर्माण होता है़
विधायक ने कहा कि अपने समाजसेवी पिता व माता के नाम से दिलीप कुमार सिंह ने दो-दो उच्च शैक्षणिक संस्थान की स्थापना कर पुनीत कार्य किया है़ डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार आलोक ने कहा कि यदुनंदन बाबू हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को शिक्षा का लाभ पहुंचाने के लिए तत्पर रहते थे़
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ पंकज देव ने की़ प्राचार्य डॉ देव ने कहा कि दोनों महाविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा है़ मौके पर डॉ नूतन आलोक, प्रो नवल किशोर सहाय, पूर्व जिला परिषद् सदस्य सत्य नारायण यादव, प्रो सूर्यानंद सिंह, प्रो हजारी प्रसाद सिंह, प्रो सैफुल इसलाम व विनोद कुमार सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे़
