धोरैया : रजौन थाना क्षेत्र के रजौन निवासी परमानंद ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक द्वारा दिये गये कोर्ट परिवाद के आलोक में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में पटना जिला के बिक्रम थाना के हसपुरा निवासी नरेंद्र कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
मामला वर्ष 2007 का है. सूचक ने कहा है कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने खुद को रेलवे कर्मी बता 11 फरवरी 07 को प्रखंड कार्यालय धोरैया में उससे 25 हजार लिये. पटना व भागलपुर में रेलवे में नौकरी व पास बनवाने की बात कही. बाद में पैसा मांगने पर जाति सूचक गाली देते हुए धमकी दी.
