डीएम आयें गांव, तो होगी बात

कटोरिया : 4000 मेगावाट बिहार अल्ट्रा मेगा विद्युत परियोजना की स्थापना में भूमि अधिग्रहण के मुद‍्दे पर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित हुई. इसमें प्रखंड स्तर के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट के अधिकारी व किसान शामिल हुए. बैठक में मौजूद अधिकारियों ने किसानों से इस महत्वाकांक्षी अल्ट्रा मेगा […]

कटोरिया : 4000 मेगावाट बिहार अल्ट्रा मेगा विद्युत परियोजना की स्थापना में भूमि अधिग्रहण के मुद‍्दे पर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित हुई. इसमें प्रखंड स्तर के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट के अधिकारी व किसान शामिल हुए.
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने किसानों से इस महत्वाकांक्षी अल्ट्रा मेगा विद्युत परियोजना की स्थापना में सहयोग करने की अपील की. इस पर उपस्थित दर्जनों किसानों ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि डीएम हमारे गांव आयें, हम सभी किसान अपनी बातों व समस्याओं को उनके सामने रखेंगे. तभी आगे बात बढ़ेगी. वरना हम किसान जान दे देंगे, लेकिन जमीन हरगिज नहीं देंगे.
किसानों का कहना है कि अंचल स्तर के हलका कर्मचारी ने बैठे-बैठे ही सर्वे कर हमारे जमीन की रिपोर्ट दे दी है. उपजाऊ व आवासीय जमीन को भी बंजर व एक फसला जमीन की सूची में शामिल किया गया है. किसानों ने कहा कि हमारे गांव के जमीन की कीमत बांका शहरी क्षेत्र के जमीन के बराबर लगानी होगी. इस अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट की स्थापना में कुल 2440 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है, जिसमें बांका प्रखंड के सिर्फ 210 एकड़ जमीन व शेष 2230 एकड़ कटोरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों की जमीन शामिल है. बावजूद इसके परियोजना के नाम में ककवारा गांव को जोड़ा गया है. किसानों ने पावर प्लांट के नाम में बूटबरिया या अन्य स्थानीय गांव के नाम को जोड़ने हेतु भी आवाज बुलंद किया.
इस मौके पर प्रमुख प्रमोद मंडल, उपप्रमुख बालेश्वर दास, बीडीओ प्रेमप्रकाश, सीओ विजय कुमार गुप्ता, मुखिया शारदा देवी, रानी कुमारी, सरपंच टेकनारायण मंडल, पंसस योगेंद्र राय, मुकेश यादव, अभिषेक कुमार, भूदेव यादव, योगेंद्र मंडल, पावर प्लांट के सर्वेयर बागेश कुमार, मुन्ना कुमार, अमित कुमार, अक्षय कुमार, किसान कार्तिक यादव, अरूण कुमार यादव, संत कुमार चौधरी, ननकू यादव, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, सुरेश यादव, अनिल चौधरी, जयकुमार यादव, उमेश यादव, जोधन यादव, हरिकिशोर यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >