अमरपुर प्रखंड में मंजू बनीं प्रमुख व सुजाता उप प्रमुख बनीं

बांका : मरपुर प्रखंड के प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव रविवार को प्रखंड के सभागार में संपन्न हुआ. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अविनाश कुमार की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ. प्रमुख पद के लिए 26 पंचायत समिति सदस्यों में से दो उमीदवार मंजू देवी एवं कुमारी सीमा पासवान ने प्रमुख पद के लिए दावेदारी […]

बांका : मरपुर प्रखंड के प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव रविवार को प्रखंड के सभागार में संपन्न हुआ. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अविनाश कुमार की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ. प्रमुख पद के लिए 26 पंचायत समिति सदस्यों में से दो उमीदवार मंजू देवी एवं कुमारी सीमा पासवान ने प्रमुख पद के लिए दावेदारी पेश की. वोटिंग के बाद मंजू देवी को 16 मत प्राप्त हुए जबकि कुमारी सीमा पासवान को कुल 10 मत प्राप्त हुए.

उप प्रमुख पद के लिए भी दो उमीदवार सुजाता वैद्य एवं रुस्तम अली ने अपना नामांकन दाखिल किया. वोटिंग के बाद सुजाता वैद्य को 18 मत प्राप्त हुए जबकि रुस्तम अली को 8 मत मिले. चुनाव प्रकिया शुरू होने से पहले सभी 26 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी. चुनाव परिणाम के बाद प्रखंड प्रमुख के रूप में मंजू देवी को एवं उपप्रमुख के लिए सुजाता वैद्य को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >