सेवई व खजूर से सजा बाजार
कटोरिया : सलिम समुदाय के लोगों का मुख्य पर्व ईद आगामी 6 जुलाई को आपसी सौहार्द, प्रेम व भाई-चारे के साथ मनाया जायेगा. ईद पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु समुदाय के लोग तैयारी में भी जुट गये हैं. पर्व के मुख्य व्यंजन सेवई का मार्केट भी सज कर तैयार है. कटोरिया सहित राधानगर, सूइया, […]
कटोरिया : सलिम समुदाय के लोगों का मुख्य पर्व ईद आगामी 6 जुलाई को आपसी सौहार्द, प्रेम व भाई-चारे के साथ मनाया जायेगा. ईद पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु समुदाय के लोग तैयारी में भी जुट गये हैं. पर्व के मुख्य व्यंजन सेवई का मार्केट भी सज कर तैयार है. कटोरिया सहित राधानगर, सूइया, तेतरिया, चांदन, जयपुर, भैरोगंज आदि बाजारों व चौक-चौराहों पर रंग-बिरंगे सेवई सजाये गये हैं.
बाजार में सेवई के कई वेरायटी भी उपलब्ध हैं. इसमें हाथ व मशीन से तैयार लच्छे (सेवई) भी शामिल हैं. मशीन से तैयार सेवई 60 रुपये, तो हाथ से तैयार सेवई 80 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है. माह-ए-रमजान में जहां एक ओर रोजेदार खुदा की इबादत कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बाजार में सेवई व खजूर के अलावा फल, टोपी, इत्र, शृंगार सहित किराना दुकानों में भी विभिन्न प्रकार के सामान सजे हैं. रमजान महीना में इस वर्ष कई सामान के दाम भी तेजी आयी है. इसमें चना दाल, चना, बेसन, चावल, चीनी आदि शामिल हैं.
रमजान में बढ़ी कीमतें
कटोरिया. रमजान के महीने में कई सामान की कीमतों में इजाफा हुआ है
सामान मई 2016 जून 2016
चनादाल 72 रुपये 88 रुपये
चना 60 रुपये 75 रुपये
बेसन 75 रुपये 95 रुपये
चावल 24 रुपये 27 रुपये
चीनी 39 रुपये 41 रुपये
(सामान के दाम प्रति किलो में हैं.)
संयम व समर्पण के साथ खुदा की इबादत
पाक माह-ए-रमजान न सिर्फ रहमतों व बरकतों की बारिश का महीना है. बल्कि समूची मानव जाति को भाईचारे व इनसानियत का संदेश भी देता है. उलेमा काउंसिल बांका के जिला सचिव मुफ्ती मुहम्मद मुस्तकिम अहमद कहते हैं कि साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है. यह महीना संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना माना जाता है. रमजान के महीने में की गयी खुदा की इबादत बहुत असरदार होती है. उन्होंने कहा कि इस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों का खजाना लुटाते हैं. भूखे-प्यासे रहकर खुदा की इबादत करने वालों के गुनाह माफ हो जाते हैं.
डकैती की योजना बनाते दो अपराधी और सत्तन गिरोह का मन्नू यादव गिरफ्तार
शनिवार की रात समकालीन अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
अलीगंज के पास डकैती की लूट की योजना बनाते हुए दो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा
मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के रेलवे बौंसी पुल के पास सत्तन यादव गिरोह के मन्नू उर्फ मनीष को पुलिस ने पकड़ा
डीएसपी सिटी शहरयार अख्तर और इंस्पेक्टर मनोरंजन भारती के नेतृत्व में चले अभियान में मिली सफलता
कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला और बच्ची को पीटने वाले छोटू यादव को आदमपुर पुलिस ने पकड़ा