रेलवे क्वाटर में घुस कर महिला के साथ की छेड़खानी

झाझा : थाना क्षेत्र के खलासी मुहल्ला के समीप रेलवे क्वाटर निवासी एक महिला ने छेड़खानी करने को लेकर थाना में आवेदन दिया है. अपने आवेदन में पीडि़त महिला बुलबुल खातून ने बतायी कि शुक्रवार की रात मैं घर में थी.तभी खलासी मोहल्ला निवासी सन्नू खान अचानक मेरे घर में घुस गया. और मेरे साथ […]

झाझा : थाना क्षेत्र के खलासी मुहल्ला के समीप रेलवे क्वाटर निवासी एक महिला ने छेड़खानी करने को लेकर थाना में आवेदन दिया है. अपने आवेदन में पीडि़त महिला बुलबुल खातून ने बतायी कि शुक्रवार की रात मैं घर में थी.तभी खलासी मोहल्ला निवासी सन्नू खान अचानक मेरे घर में घुस गया.

और मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा. इस दौरान उसने बुरी नियत से मेरा कपड़ा भी फाड़ने लगा़ तभी मैं हो-हल्ला करने लगी आसपास के लोगों को आते देख वह भाग निकला. महिला ने बतायी कि मेरा क्वाटर संख्या 176 खल्लासी मोहल्ला से सटा हुआ है़ आगे उसने बतायी कि सन्नू खान इसके पहले भी मेरे साथ ऐसा हरकत कर चूका है़ इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि पीडि़त महिला से मिले आवेदन के आलोक में पुलिस छानबीन कर रही है.

हत्याकांड को लेकर कुर्की जब्ती
चंद्रमंडीह. प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत अंर्तगत जम्हा गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे चकाई चंद्रमंडीह व सिमुलतला पुलिस की संयुक्त छापेमारी अभियान में जम्हा गांव निवासी कांग्रेस यादव के घर में विधिपूर्वक कुर्की जप्ती की गयी़ इस दौरान पुलिस को कुछ भी हांथ नहीं लगी और ना ही किसी की गिरफ्तारी की गयी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >