होली को लेकर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़

कटोरिया : आपसी सौहार्द, प्रेम व भाईचारा को मजबूत करने वाले रंगों काwूwू त्योहार होली पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु लोगों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है़ मंगलवार को कटोरिया सहित आसपास के सभी बाजारों में सामानों की खरीदारी हेतु ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही़ खास कर रंग-गुलाल व पिचकारी की दुकानों पर […]

कटोरिया : आपसी सौहार्द, प्रेम व भाईचारा को मजबूत करने वाले रंगों काwूwू त्योहार होली पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु लोगों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है़ मंगलवार को कटोरिया सहित आसपास के सभी बाजारों में सामानों की खरीदारी हेतु ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही़ खास कर रंग-गुलाल व पिचकारी की दुकानों पर सभी उम्र के खरीदारों की भीड़ लगी रही़ बाजार के अलावा दूर-देहात क्षेत्र से पहुंचे ग्राहकों ने होली के मौके पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की तैयारी हेतु सामान खरीदे़

रिफाईन, मैदा, गुड़, चीनी, मेवा, चिप्स, पापड़, मूंग दाल, बेसन, सरसों तेल, प्याज, मसाला आदि की खूब बिक्री हुई़ होली को लेकर अधिकांश लोगों ने दूध व दही की एडवांस बुकिंग करा रखी है़ इसके अलावा मुर्गा एवं शराब दुकान पर भी शौकीन ग्राहकों की भीड़ रही़ होली को मस्ती के साथ बिताने एवं यादगार बनाने हेतु लोगों ने अपनी सक्षमता के अनुसार तैयारियां की़

उम्मीदवारों का पॉकेट हुआ ढीला
पंचायत चुनाव में डटे उम्मीदवारों के लिए इस बार की होली काफी महंगी साबित हो रही है़ अधिकांश प्रत्याशियों के घरों पर होली का खर्चा मांगने वालों की भीड़ लगी रही़ कुछ उम्मीदवारों ने गांव-गांव घूम कर भी अपने समर्थकों व शुभचिंतकों को करारे नोट चुपके से दिये तो कुछ उम्मीदवारों ने दो दिनों तक अंडरग्राउंड रहना ही मुनासिब समझा़ प्रखंड के कई पंचायतों में होली के मौके पर जीत का दावा करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों व सक्रिय कार्यकर्ताओं के बीच पचास हजार से एक लाख रुपये तक बांटने की चर्चा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >