अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार
बेलहर : थाना क्षेत्र के विशनपुर मांझी टोला से विशुनदेव मांझी को बेलहर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश भारती को गुप्त सूचना मिली की बहोरना पंचायत के विशनपुर गांव में विशुनदेव मांझी के पास अवैध हथियार बनाया जाता है.
यह सूचना उन्होंने पुअनि राजबर्धन को दी. सूचना के बाद एसआइ अभियान परीक्षित पासवान के नेतृत्व में छापामारी की गयी. छापामारी के दौरान उक्त व्यक्ति के घर के कोठी से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व से भी अपराध से जुड़े कई मामले दर्ज हैं.
