सोमवार को विभिन्न पदों के लिए 598 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया़ नामांकन के लिए सात काउंटर बनाये गये हैं.
कटोरिया : कटोरिया प्रखंड मुख्यालय में पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दौरान सोमवार को नामांकन का पर्चा दाखिल करने हेतु प्रत्याशियों का सैलाब उमड़ पड़ा़ सुहाने मौसम में बूंदा-बांदी के बीच भीड़ को काबू रखने में प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को काफी पसीना बहाना पड़ा़
विभिन्न पदों हेतु बनाये गये सभी सात काउंटरों पर महिला-पुरूष प्रत्याशियों ने कतारबद्घ होकर पर्चा दाखिल किया़ कतारबद्ध अभ्यर्थियों से शाम करीब सवा सात बजे तक नामांकन-पत्र जमा लेने का सिलसिला जारी रहा़ प्रखंड प्रमुख अनिल मरांडी ने लकरामा पंचायत से मुखिया पद के लिए नामांकन-पत्र दाखिल किया़
नामांकन के पांचवें दिन सोमवार को नामांकन का रिकॉर्ड टूट गया़ विभिन्न पदों के लिए कुल 598 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया़ इसमें मुखिया पद पर कुल 101 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा़ जिसमें महिला 54 व पुरुष प्रत्याशी 47 हैं. सरपंच पद पर 45 परचा दाखिल हुआ़ इसमें महिला 16 व पुरुष 29 शामिल हैं. पंचायत समिति सदस्य पद पर 84 प्रत्याशियों में महिला 51 व पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 33 है़ वार्ड सदस्य पद पर कुल 274 में महिला 102 व पुरुष 172 हैं. वहीं पंच पद पर 94 परचा दाखिल हुए़ इसमें महिला 39 व पुरुष अभ्यर्थी 55 शामिल हैं.
मुखिया पद पर कटोरिया पंचायत से प्रदीप कुमार गुप्ता, घोरमारा से पिंकी देवी, शशिकांत पांडेय, सलीम अंसारी, मोथाबाड़ी से वीणा देवी, काजल कुमारी, संगीता देवी, पेंटी देवी, कुसमी देवी, रुक्मिणी देवी, मनिया से शारदा देवी, जमदाहा से अनिता देवी, हड़हार से टुसिया देवी, छाया देवी, कोल्हासार से मो इजाद अनवर उर्फ छोटू, वसीम हुसैन, कठौन से उषा देवी, लकरामा से अनिल मरांडी, गंगाराम सोरेन आदि ने नामांकन दाखिल किया़ सरपंच पद पर कटोरिया से नरगिस सिंह, कठौन से सृष्टि कुमारी आदि ने परचा भरा़ पंचायत समिति सदस्य पद पर कटोरिया से सुभद्रा देवी, सोनी देवी, कठौन से अनिता देवी, कोल्हासार से किष्टो यादव आदि ने नामांकन किया़
नामांकन प्रक्रिया को सफल बनाने में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रेमप्रकाश, पीओ संजीव कुमार सिंह, सीओ विजय कुमार गुप्ता, बीसीओ प्रमोद कुमार, जीपीएस नवीन कुमार जमुआर, बीइओ अशोक कुमार, एमओ मनोज कुमार, सीडीपीओ निवेदिता सेन, बीएओ प्रहलाद मिश्र, संजीत कुमार, दिलीप कुमार सिंह, अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह, सअनि सुरेश पंडित शामिल थे.
