अर्चना जा सकेगी दुबई, मिली मदद

पंजवारा : पारालिंपिक खिलाड़ी अर्चना कुमारी अब जौहर दिखाने दुबई जा सकेगी. जिलाधिकारी ने उसे शनिवार की देर शाम इसके लिए आर्थिक सहायता राशि दी. सहायता राशि जिलाधिकारी निलेश देवरे के अंगरक्षक ने अर्चना के घर पहुंच कर उसे दी. हालांकि इस दौरान अंगरक्षक ने गोपनीयता के आदेश का हवाला देते हुए स्थानीय पत्रकारों को […]

पंजवारा : पारालिंपिक खिलाड़ी अर्चना कुमारी अब जौहर दिखाने दुबई जा सकेगी. जिलाधिकारी ने उसे शनिवार की देर शाम इसके लिए आर्थिक सहायता राशि दी. सहायता राशि जिलाधिकारी निलेश देवरे के अंगरक्षक ने अर्चना के घर पहुंच कर उसे दी.
हालांकि इस दौरान अंगरक्षक ने गोपनीयता के आदेश का हवाला देते हुए स्थानीय पत्रकारों को मदद की राशि देते हुए उनकी तस्वीर नहीं खींचने की अपील की.अंगरक्षक ने जिलाधिकारी से सीधे मोबाइल पर खिलाड़ी अर्चना की बात भी करायी. इस दौरान जिलाधिकारी ने अर्चना का हौसला बढ़ाते हुए उसे हर संभव मदद का भरोसा दिया व अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करते हुए पदक जीतने की शुभकामना दी. सूत्रों के मुताबिक जिले के एक इंजीनियर द्वारा भी देर शाम अर्चना को सहायता राशि दिये जाने की बात कही जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >