दो वर्ष पहले लगा पोल, तार नदारद

धोरैया प्रखंड में बिजली से वंचित गांवों में विद्युत सेवा उपलब्ध कराने की योजना दम तोड़ रही है़ मामले में संबंधित एजेंसी लापरवाही बरत रही है और विद्युत विभाग भी उदासीन बना हुआ है. इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति असंतोष बढ़ रहा है़ धोरैया : पंचवर्षीय योजनाओं के तहत राज्य के बाकी बचे […]

धोरैया प्रखंड में बिजली से वंचित गांवों में विद्युत सेवा उपलब्ध कराने की योजना दम तोड़ रही है़ मामले में संबंधित एजेंसी लापरवाही बरत रही है और विद्युत विभाग भी उदासीन बना हुआ है. इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति असंतोष बढ़ रहा है़
धोरैया : पंचवर्षीय योजनाओं के तहत राज्य के बाकी बचे 25 हजार 894 गांवों में बिजली पहुंचाने के लक्ष्य तय किया गया है. लेकिन इस दिशा में सरकारी मुहिम धोरैया प्रखंड में दम तोड़ रही है़
विभागीय मुलाजिमों की उदासीनता की वजह से क्षेत्र के ग्रामीण अंधेरे में रह रहे हैं. दो साल से बिजली का पोल गड़ा है. लेकिन विभाग व संबंधित एजेंसी लापरवाह है. इस संबंध में विभागीय अधिकारी भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं. इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति असंतोष बढ़ रहा है़
प्रखंड कार्यालय के सामने घसिया में यूको बैंक के पास विभाग द्वारा करीब डेढ़ साल पूर्व चार पोल गाड़ा गया. लेकिन अब तक तार नदारद है़ क्षेत्र के घसिया, बटसार महादलित टोला, बाजार, चकमथुरा, अस्सी, नंद्गोला, बलमचक, भूसार, लौंगाय आदि गांवों की भी कमोवेश यही स्थिति है़ एक काम जरूर हुआ है कि सभी बीपीएल सूचीधारी के घर पर पाइप लगा दिया गया है़ पूछने पर विभागीय अधिकारी एक दूसरे का नंबर देकर बात करने को कहते हैं. जवाबदेही कोई नहीं लेना चाहते.
कहते हैं उपभोक्ता: उपभोक्ता घसिया निवासी गुड्डू सिंह, धर्मनाथ, दिलीप सिंह, अरुण तांती, किसान जागरण मंच के महासचिव मनोज मिश्र ने कहा कि पहले तोे पूराने पोल एवं बांस के माध्यम से अपने घरों में बिजली जलाने की व्यवस्था की थी़ लेकिन विभाग द्वारा पोल गाडने के क्रम में उन तार एवं बांस के खंभे को हटा दिया गया़ पोल गाड़ने के बाद भी तार नहीं लगाने के कारण उपभोक्ता होने के बावजूद वे सभी विद्युत से वंचित हैं.
उपभोक्ताओं ने कहा कि विभागीय जेई मामले के निष्पादन में रुचि नहीं ले रहे़
सरकारी कार्यालयों पर भी विभाग नहीं है मेहरबान: बिजली विभाग के अधिकारियों की अर्कमण्यता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि वह सरकारी कार्यालयों पर भी मेहरबान नहीं है़ प्रखंड कार्यालय परिसर में बने विभिन्न विभागों के नवनिर्मित भवनों में बिजली की वायरिंग और मीटर लगा हुआ है़ लेकिन ना तो पोल है, और ना ही बिजली़ इससे विभागीय भवन भी अंधेरे में अपनी शोभा बढ़ा रहा है़
कहते हैं बीडीओ: बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्रखंड कार्यालय परिसर में पोल-तार लगाने के लिए कार्यपालक अभियंता को जानकारी दी है, लेकिन कार्रवाई शून्य है़
कहते हैं कार्यपालक अभियंता: विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव पांडेय ने कहा कि यह काम एजेंसी द्वारा किया गया है़ प्रोजेक्ट के अभियंता से बात करें.
कहते हैं डीएम: डीएम निलेश देवरे ने कहा कि उपभोक्ता उन्हें लिखित शिकायत करें. कार्रवाई करते हुए मामले का निष्पादन कर दिया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >