कटोरिया : रेफरल अस्पताल में गुरुवार को 21 फरवरी से शुरू होने वाले पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की सफलता हेतु सभी पोलियो सुपरवाइजरों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं की एक बैठक आयोजित हुई. जिसमें पिछले राउंड के दरम्यान पायी गयी खामियों पर चर्चा की गयी. आगामी राउंड में उक्त खामियों को किसी भी हालत में नहीं दुहराने का सख्त निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ योगेंद्र प्रसाद मंडल ने दी.
बहुत से टीमों में आंगनबाड़ी सेविका तथा आशा कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल किये गये. इस क्रम में बीडीओ प्रेमप्रकाश की उपस्थिति में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की भी बैठक आयोजित हुई. जिसमें अभियान के विषय में विस्तृत चर्चा हुई. अभियान की गंभीरता एवं अनिवार्यता के विषय में वैश्विक स्थिति पर भी उपस्थित पर्यवेक्षकों तथा अन्य सभी लोगों को जानकारी दी गयी. नवजात शिशु एवं फॉल्स–पी के विषय में सभी सुपरवाइजर को निगाह रखने के लिए कहा गया. साथ ही निदेशित किया गया कि नवजात शिशु किसी भी परिस्थिति में दवा की खुराक से वंचित नहीं हों. बैठक में मद्यपान निषेध के विषय में भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने चर्चा की एवं सरकार की नीतियों एवं निर्णयों से सभी सुपरवाइजर व उपस्थित व्यक्तियों को अवगत कराया. मद्यपान के कारण हो रहे हमारे सामाजिक, आर्थिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सलाह देने को कहा गया. उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता सरकार और समाज के मजबूत सहयोग के बाद ही संभव होगा.
डा मंडल ने आग्रह किया कि इस विषय पर टीम के सारे सदस्य समाज मं जागरूकता फैलायें. बीडीओ ने भी इस विषय पर प्रकाश डाला. इस मौके पर बीडीओ प्रेमप्रकाश, डब्ल्यूएचओ के मोनिटर धर्मप्रकाश चतुर्वेदी, डा विनोद कुमार, डा एसडी मंडल, यूनिसेफ के जिला प्रतिनिधि राजीव कुमार, महिला पर्यवेक्षिका साधना कुमारी, संयुक्ता कुमारी, सुमनलता कुमारी, माला भारती, पोलियो सुपरवाइजर हेमनंदन यादव, शिवनारायण यादव, काशी साह, उदय वर्मा, रामनरेश भगत, जमाल अहमद, मनोज झा, हातिम अंसारी, त्रिलोकी मंडल, अरूण कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, विशेश्वर यादव, चंद्रदेव कुमार, नरेश यादव, छेदी यादव, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे.
