जिले में कम होगी सड़क दुर्घटनाओं की रफ्तार

सड़कों पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए जिला पुलिस ने शुरू की कवायद जिले भर की सड़कों पर दुर्घटना वाले बिंदुओं के सर्वे का काम आरंभ राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुमोदन के बाद होगी योजना क्रियान्वित बांका : बांका जिले में अब सड़क दुर्घटनाओं की रफ्तार कम होगी. पुलिस प्रशासन इस दिशा में एक बड़ी कार्य […]

सड़कों पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए जिला पुलिस ने शुरू की कवायद

जिले भर की सड़कों पर दुर्घटना वाले बिंदुओं के सर्वे का काम आरंभ
राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुमोदन के बाद होगी योजना क्रियान्वित
बांका : बांका जिले में अब सड़क दुर्घटनाओं की रफ्तार कम होगी. पुलिस प्रशासन इस दिशा में एक बड़ी कार्य योजना पर अग्रसर है. प्रारंभिक चरण में जिले भर की सड़कों पर एक्सिडेंटल जोन की पहचान के लिए सर्वे का कार्य आरंभ कर दिया गया है. दुर्घटना वाले बिंदुओं की पहचान कर इस पर किये जा सकने वाले उपयुक्त संभावित उपायों पर विस्तृत अनुसंधान के बाद तत्संबंधी रिपोर्ट राज्य पुलिस मुख्यालय को भेजी जायेगी,
जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. यह सब कुछ सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त गाइड लाइन के आलोक में किया जा रहा है. एसपी सत्यप्रकाश ने बताया कि आमतौर पर सड़कों पर कुछ खास बिंदु होते हैं जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है. ऐसा कई बार भौगोलिक और स्थैतिक कारणों से भी होता है. बहरहाल इन घटनाओं में हर साल बड़ी संख्या में लोग मारे जाते हैं, जबकि सैकड़ों लोग जख्मी होकर अपंग हो जाते है. यह अमानवीय स्थिति होती है, जिनसे निपटने को पुलिस कृत संकल्प है.
एसपी ने बताया कि इस सिलसिले में सर्वे का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है जो 10 दिनों में पूरा हो जायेगा. सर्वे रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक संस्तुतियों के साथ रिपोर्ट राज्य पुलिस मुख्यालय को भेजी जायेगी, जहां से अपराध अनुसंधान विभाग के माध्यम से इन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए राज्य परिवहन मुख्यालय को भेजा जायेगा. संस्तुतियों में उन जरूरी उपायों और संसाधनों की सूची होगी, जिनके जरिये खतरनाक बिंदुओं पर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकें. इनमें रेडियम साइनबोर्ड, रिफ्लेक्टिंग मिरर, बम्पर, बैरियर, स्टैटिक गार्ड आदि के प्रावधान शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >