लापरवाही से बरबाद हो रहा हजारों लीटर पेयजल
बांका : शहर के व्यस्ततम कचहरी रोड में जमुआ पुल के सटे पश्चिम मुख्य मार्ग पर पीएचइडी का पाइप लाइन फट जाने से पूरा पथ नहर में तब्दील हो गया. यह स्थान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में पड़ता है. जहां पीएचईडी विभाग के पाईप में लीकेज हो जाने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी […]
बांका : शहर के व्यस्ततम कचहरी रोड में जमुआ पुल के सटे पश्चिम मुख्य मार्ग पर पीएचइडी का पाइप लाइन फट जाने से पूरा पथ नहर में तब्दील हो गया. यह स्थान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में पड़ता है. जहां पीएचईडी विभाग के पाईप में लीकेज हो जाने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है.
हालांकि वार्ड वासी द्वारा इसकी शिकायत विभाग को तीन दिन पूर्व ही की जा चुकी है. लेकिन विभाग इसकी मरम्मती में किसी भी प्रकार की दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है. जिससे पानी बर्बाद हो रहा है. मालूम हो कि पीएचईडी विभाग द्वारा शहर में सुबह के समय में ही एक बार पानी की सप्लाई नगरवासियों को की जाती है. लेकिन जमुआजोर के समीप पाईप में लिकेज हो जाने से पुल के उस पार के मुहल्लों के लोगों को पानी की सप्लाई कम हो रही है. जिससे उन्हें पेयजल के लिए कठिनाईयों को सामना करना पड़ रहा है.
कहते हैं मुहल्लेवासी
शांति नगर, आनंद कॉलोनी, शिवाजी चौंक, पुरानी बस स्टैंड, अलीगंज के वासी संजीव कुमार, मुन्ना कुमार, मानिक कुमार, राकेश कुमार, दीपक कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा जो पानी सप्लाई की जाती है. वह नियमित नहीं है. आये दिन कुछ न कुछ परेशानी होती रहती है. जिस वजह से सप्लाई बाधित रहता है. वर्तमान में पाईप के लीकेज से पानी का रफ्तार कम हो गया है जिससे पानी की आपूर्ति पूरी नहीं हो पाती है.
कहते हैं अधिकारी
इस संबंध पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि पाईप लीकेज का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है. इसकी जानकारी लेकर शीघ्र ही इसे दुरुस्त करवा दिया जायेगा.