जन शिकायत को दूर करने में अधिकारी रुचि लें : डीडीसी

जनता दरबार में आये छह मामले चांदन : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जन शिकायत दूर करने हेतु डीडीसी प्रदीप कुमार की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों द्वारा कुल छह आवेदन जमा हुए. इसमें जन वितरण, इंदिरा आवास, शौचालय, पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी, मुख्यमंत्री मेधावृति […]

जनता दरबार में आये छह मामले

चांदन : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जन शिकायत दूर करने हेतु डीडीसी प्रदीप कुमार की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों द्वारा कुल छह आवेदन जमा हुए. इसमें जन वितरण, इंदिरा आवास, शौचालय, पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना, धान अधिप्राप्ति आदि से संबंधित आवेदन शामिल हैं. डीडीसी ने कहा कि अब सभी प्रखंडों में प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन होगा.
जिसमें प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे. जिन लोगों की समस्या यहां दूर नहीं होगी, वैसे लोग ही डीएम के जनता दरबार में भेजे जायेंगे. जन शिकायत को दूर करने में अधिकारी रूचि लें. पीडि़तों को हर संभव न्याय दिलाने एवं उनकी समस्याओं का निबटारा करने हेतु पहल करें. इस मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी आदित्य कुमार मिश्रा, डीपीओ शाश्वतनंदन झा, बीडीओ श्याम कुमार, सीओ कौशल किशोर, सीडीपीओ मोनिका रानी, थानाध्यक्ष आशीष कुमार, पीओ नींबूलाल, बीसीओ राजीव कुमार रंजन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एके सिंहा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि मौजूद थे.
जनता दरबार के बाद डीडीसी चांदन पंचायत के डुमरकोला गांव पहुंच कर हमारा गांव–हमारी योजना के तहत आयोजित वार्ड सभा का भी निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद लोगों से डीडीसी ने उनकी आवश्यकताओं के बारे में पूछ कर वार्डसभा के रजिस्टर में योजनाओं को दर्ज कराया. इसमें पक्की नाला निर्माण, सड़क, पीसीसी, चापाकल निर्माण, सिंचाई कूप, लिफ्ट एरिगेशन आदि योजना शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >