भैरोगंज में चिपकाया नक्सली पोस्टर,सनसनी

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में रविवार की सुबह कई जगहों पर नक्सली पोस्टर चिपका दिखा. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी. पोस्टर चिपकाये जाने की सूचना मिलते ही ओपी पुलिस ने चौकीदार के माध्यम से सभी पोस्टरों को उखड़वा कर जब्त कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त पोस्टर एलजी वुड […]

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में रविवार की सुबह कई जगहों पर नक्सली पोस्टर चिपका दिखा. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी. पोस्टर चिपकाये जाने की सूचना मिलते ही ओपी पुलिस ने चौकीदार के माध्यम से सभी पोस्टरों को उखड़वा कर जब्त कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त पोस्टर एलजी वुड के स्मारक, एक नाश्ता दुकान और एक पिकअप वैन में चिपकाया गया था.

पोस्टर में पुलिस के मुखबिरों और ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए सुधार नहीं लाने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गयी है. एक ओर जहां इस तरह के पोस्टर से क्षेत्र के लोगों में भय व दहशत का माहौल है. वहीं ओपीध्यक्ष ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह किसी शरारती तत्वों की करतूत मालूम पड़ रही है. सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है. शीघ्र मामले का उद्भेदन हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >