सांगठनिक चुनाव के लिए भाजपा के प्रखंड प्रभारियों की घोषणा

बांका : भारतीय जनता पार्टी की जिला सांगठनिक इकाई के पुर्नगठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. प्रारंभिक चरण में इस चुनाव के लिए मंडल प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी गयी है. रविवार को पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक जिले में पूर्व के 13 मंडलों की जगह इस बार 18 मंडल […]

बांका : भारतीय जनता पार्टी की जिला सांगठनिक इकाई के पुर्नगठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. प्रारंभिक चरण में इस चुनाव के लिए मंडल प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी गयी है. रविवार को पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक जिले में पूर्व के 13 मंडलों की जगह इस बार 18 मंडल बना दिये गये हैं.

भाजपा के जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सांगठनिक चुनाव के लिए घोषित चुनाव प्रभारियों में बांका ग्रामीण निरंजन चौधरी, बांका नगर श्रीकांत रजक, बाराहाट नकुल ठाकुर, अमरपुर नगर रामानंद चौधरी, अमरपुर पूर्वी हरेकृष्ण पांडेय, अमरपुर पश्चिमी सुंदर वेसरा, शंभुगंज पूर्वी मुकेश सिंह, शंभुगंज पश्चिमी दिगंबर यादव, बेलहर पूर्वी जय शंकर चौधरी, बेलहर पश्चिमी बमशंकर साह, फुल्लीडुमर महेश्वरी यादव, चांदन विकास कुमार सिंह, सूईया महेश गुप्ता, कटोरिया पश्चिमी नीलम सिंह, कटोरिया पूर्वी राजेश सिंह, बौंसी प्रमोद मंडल, धोरैया विजय कुमार सिंह एवं रजौन गणेश चंद्र पांडेय को चुनाव प्रभारी बनाया गया है.

इन प्रभारियों को अपने – अपने मंडलों के अंतर्गत शीघ्र ही पंचायत चुनाव प्रभारियों के मनोनयन की भी हिदायत दी गयी है. ताकि समय पर चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >