घर से ले भागा टीवी–सीडी, रिपोर्ट दर्ज

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के हड़हार पंचायत अंतर्गत बीचकौड़ी गांव में शुक्रवार की शाम नंदकेश्वर दास के घर से एक व्यक्ति टीवी, सीडी, बक्सा आदि लेकर भाग गया. घटना के संबंध में मुलखी देवी पति नंदकेश्वर दास ने जोगी ठाकुर ग्राम सिमरखूंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मुलखी देवी ने […]

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के हड़हार पंचायत अंतर्गत बीचकौड़ी गांव में शुक्रवार की शाम नंदकेश्वर दास के घर से एक व्यक्ति टीवी, सीडी, बक्सा आदि लेकर भाग गया. घटना के संबंध में मुलखी देवी पति नंदकेश्वर दास ने जोगी ठाकुर ग्राम सिमरखूंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मुलखी देवी ने बताया है कि घटना के समय वह अपने पुराने घर गयी थी.

जबकि पति नये घर में थे. उसी समय जोगी ठाकुर घर में घुस कर सामान लेकर भागने लगा. पति द्वारा विरोध करने पर मारपीट भी की. इसके बाद जब तक ग्रामीण जुटे, वह सामान समेत भाग निकला. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >