10 जनवरी को ऑटो पर पलट गया था चावल लोड ट्रक

अनाथों को परवरिश योजना का लाभ कटोरिया : सड़क दुर्घटना में मृत दंपति के अनाथ हुए चार बच्चों को जिला प्रशासन ने ‘परवरिश योजना’ का लाभ दिलाने का निर्णय लिया है़ इस दिशा में पहल भी शुरू कर दी गयी है़ बाल विकास परियोजना विभाग की टीम ने रिखियाराजदह गांव पहुंच कर पीडि़त परिजनों के […]

अनाथों को परवरिश योजना का लाभ

कटोरिया : सड़क दुर्घटना में मृत दंपति के अनाथ हुए चार बच्चों को जिला प्रशासन ने ‘परवरिश योजना’ का लाभ दिलाने का निर्णय लिया है़ इस दिशा में पहल भी शुरू कर दी गयी है़ बाल विकास परियोजना विभाग की टीम ने रिखियाराजदह गांव पहुंच कर पीडि़त परिजनों के घर पहुंच कर विस्तृत जानकारी इकट्ठा किया़ कटोरिया सीडीपीओ ने भी इस आशय की पुष्टि की है़ इसके अलावे आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भी मृत दंपत्ति के आश्रितों को आठ लाख रूपये देने की घोषणा पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा की जा चुकी है़ ज्ञात हो कि गत 10 जनवरी को कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर भसौनाबांध के निकट बांका से कटोरिया की ओर आ रही ऑटो पर चावल लोड ट्रक के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी थी़
हादसे का शिकार हुए लोगों में कटोरिया प्रखंड के मनिया पंचायत अंतर्गत रिखियाराजदह गांव निवासी नेपाली दास (30वर्ष) एवं उसकी पत्नी रेखा देवी और आनंदपुर ओपी क्षेत्र के नारायणडीह गांव निवासी झलसी देवी शामिल थे़ दुर्घटना में मृत नेपाली व पत्नी रेखा के चार बच्चे अनाथ हो गये़ अनाथ बच्चों में दो पुत्री रूपा कुमारी (10वर्ष) व संगीता कुमारी (8वर्ष) और दो पुत्र नीतीश कुमार (5वर्ष) व रंजीत कुमार (3वर्ष) शामिल हैं़ इन बच्चों की बेहतर देखभाल हेतु जिला प्रशासन ने इन्हें परवरिश योजना का लाभ दिलाने का निर्णय लिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >