वर्चस्व को ले बांकी बालू घाट पर फिर बमबारी

वर्चस्व को ले बांकी बालू घाट पर फिर बमबारीचार लोग जख्मीपुलिस ने घटना से किया इनकारप्रतिनिधि, बांकाबांका सदर थाना क्षेत्र के गोलाहू बांकी स्थित चांदन नदी के बालू घाट पर सोमवार की शाम एक बार फिर बमबाजी होने से तनाव का माहौल व्याप्त है. ग्रामीण सूत्रों ने बम की आवाज सुनने की बात कही है. […]

वर्चस्व को ले बांकी बालू घाट पर फिर बमबारीचार लोग जख्मीपुलिस ने घटना से किया इनकारप्रतिनिधि, बांकाबांका सदर थाना क्षेत्र के गोलाहू बांकी स्थित चांदन नदी के बालू घाट पर सोमवार की शाम एक बार फिर बमबाजी होने से तनाव का माहौल व्याप्त है. ग्रामीण सूत्रों ने बम की आवाज सुनने की बात कही है. लेकिन पुलिस ऐसी किसी घटना से इनकार कर रही है. इस घटना में चार लोग आंशिक रूप से जख्मी भी हुए हैं. इन घाटों पर पिछले तीन दिनों से गोलीबारी और बमबाजी की घटना हो रही है. लेकिन पुलिस हर बार ऐसी किसी घटना से इनकार कर रही है. हालांकि ऐसी ही एक घटना को लेकर रविवार को नयाडीह रजौन का एक व्यक्ति गिरफ्तार किया जा चुका है. सोमवार की शाम बांकी घाट पर बमबाजी की खबर को लेकर थानाध्यक्ष ने अनभिज्ञता जाहिर की. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बाबत जानकारी नही है. फिर भी वे जांच करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >