मंदार के विकास को कृतसंकल्पित है सरकार : सांसदबौंसी. सांसद जयप्रकाश नारायण की उपस्थिति में मंदार महोत्सव का विधिवत समापन सोमवार को हुआ. सांसद ने कहा कि मंदार को लेकर स्वयं सीएम नीतीश कुमार कृतसंकल्पित हैं. जल्द ही मंदार में पर्यटन के विकास के लिए काफी काम होगा. मंदार सहित अन्य धार्मिक पर्यटक स्थलों का विकास पर राज्य सरकार काम कर रही है. मंदार में रोपवे से जोड़ करएक सर्किट के रूप में विकास का काम होगा. उन्होंने मंदार महोत्सव के सफल आयोजन के लिए डीएम एवं एसपी सहित पूरे प्रशासन को धन्यवाद दिया. विधान पार्षद मनोज यादव ने कहा कि यह मेला पूरे जिले वासियों का है. मेले को विकास की जरूरत है. कार्यक्रम में मंच पर सांसद के हाथों पांच दिनों तक सफल संचालन के लिए गायक कलाकार अशोक कुमार सिंह, महोत्सव के संयोजक कुंदन कुमार एवं नवादा से आए गिटार वादक प्रिंस कुमार को शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया. जिलाधिकारी ने जिलेवासियों व ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर एसपी डॉ सत्यप्रकाश, एसडीओ अविनाश कुमार, एसडीपीओ शशिशंकर कुमार, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, सीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार के अलावे प्रखंड राजद अध्यक्ष दीपनारायण यादव, बमबम यादव, जुम्मन अंसारी, ओमप्रकाश गुप्ता, पप्पू यादव, राजीव पासवान, मो गब्बर रंजन यादव, मो इकराम श्रीकांत यादव आदि मौजूद थे.—————-कृषि प्रदर्शनी में बिके 29 लाख के सामानबौंसी. बौंसी मेला में लगे कृषि प्रदर्शनी में इस साल 28 लाख 77 हजार 500 के कृषक यंत्र बिके. वहीं प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विभिन्न प्रतियोगितों एवं कृषि प्रदर्शनी में उन्नत प्रदर्श के लिए जिला प्रशासन द्वारा विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ती पत्र एवं किसानों को कृषक सामग्री पुरस्कार दिया. शकुंतला बाल विद्या निकेतन के इंद्रेश्वर राणा को फूलों के लिए उत्कृष्ट प्रदर्श के लिए पुरस्कार दिया गया. सांसद जयप्रकाश नारायण यादव से पुस्कार ग्रहण करने वालों में बौसी विशनपुर के प्रभाकर यादव को सरसों के पौधे एवं टमाटर, सबलुपर के अभय कुमार को गोभी, दुर्गापुर के विंदेष्वरी मंडल को मुली, विष्णु मांझी को आलु, उपेन्द्र मंडल को कदीमा, अमरेश कुमार को सेम, बाघमारी क प्रीतम कुमार को खिलौना, गज्जर के पप्पु कुमार मंडल को बैंगन, आशीष कुमार को गांठगोभी, नरेश मंडल को चुकंदर, बींस एवं शलजम, अजय कुमार मंडल को बेल, अमीस कुमार मटर, जोरारपुर के ब्रजमोहन मांझी को अमरुद, पनियां के सुग्रीव पंडित को केला, रजौन प्रखंड के पुनसिया निवासी कुमार मिथलेश आनंद को रंगाई और पेंटिंग बाराहाट के भंगा निवासी अरविंद पंडित को फूलगोभी, दिनबंधु पंडित को बंधगोभी, सरुका के अजय कुमार को ब्रोकली एवं मीर्च, स्वर्णमृणाल को ईख, चाकय के कैलाश यादव को अरुआ, सदानंद यादव लंबा कद्दु के बीज उत्पादन, अरविंद मंडल को पपीता जबकि परवत्ता के सदानंद पंडित को बीज उत्पादन, वहीं बाराहाट, बौंसी, रजौन के विभिन्न गांवों के करीब 30 किसानो को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया है. —————-मैराथन में पहुंचे राष्ट्रीय स्तर की धावक-धाविकाबौंसी. दिग्विजय मंदार मैराथन में बिहार झारखंड सहित यूपी, छत्तीस गढ़ सहित अन्य प्रांतों के भी धावक भाग लेने पहुंचे थे. मौके पर कई धावक-धाविका ऐसे थे जिन्होंने स्टेट के साथ साथ नेशनल प्रतियागिताओं में भी अपना परचम लहराया है. मैराथन में 2013-14 के नेशनल विजेता मुकेश यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. उन्होंने बताया कि तीन बार गोल्ड विजेता है. इलाहाबाद के रहने वाले हैं. वहीं रौशन कुमार, भागलपुर ने बताया कि मंदार मैराथन में दौड़कर आज बहुत अच्छा लग रहा है. इलाहाबाद के रहने वाले सूरज भारतीय ने बताया कि इस क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन होने से काफी लोगों को सीखने को मिल रहा है. महिला धावकों में ‘शेखपुरा की खुशबू कुमारी ने नेशनल में दो बार रजत और एक बार कांस्य पदक लेकर राज्य की शोभा बढ़ायी है. बीए पार्ट टू की इस छात्रा को बचपन से ही खेल से लगाव रहा है. फिलहाल ये कोलकाता में स्पोर्टस की तैयारी कर रही हैं. प्राची और डॉली, जो कि भागलपुर की रहने वाली है ने बताया कि बिहार में एथलेटिक्स की व्यवस्था अगर बेहतर तरीके से हो तो यहां से काफी लोग आगे निकल सकते हैं.—————-कैरी शरीफ का सलाना उर्स कलबौंसी. बौंसी के प्रसिद्ध कैरी शरीफ में होने वाले सलाना उर्स की तैयारियां अंतिम चरण में है. तीन दिवसीय उर्स बुधवार से प्रारंभ होगा. सलाना उर्स मेंं भाग लेने के लिए देश भर से जायरीनों पहुंचना प्रारंभ हो गया है. मौके पर हिंद नातिया मुशायरा का आयोजन होगा. अब्दुल रहमान साह कादरी के मजार पर चादरपोशी होगा. रात में फातिया खानी होगी. इसमें काफी संख्या में लोगों का आना प्रारंभ हो गया. आयोजन को सफल बनाने में मो मुशा, डॉ रियाज, मो शकील, मो शहबाज खान, मो गब्बर, मो फकरुदीन, मो हसन, शहबाज आदि लगे हुए हैं.
मंदार के विकास को कृतसंकल्पित है सरकार : सांसद
मंदार के विकास को कृतसंकल्पित है सरकार : सांसदबौंसी. सांसद जयप्रकाश नारायण की उपस्थिति में मंदार महोत्सव का विधिवत समापन सोमवार को हुआ. सांसद ने कहा कि मंदार को लेकर स्वयं सीएम नीतीश कुमार कृतसंकल्पित हैं. जल्द ही मंदार में पर्यटन के विकास के लिए काफी काम होगा. मंदार सहित अन्य धार्मिक पर्यटक स्थलों का […]
