फुटबॉल टीम पूर्वी चंपारण रवाना

फुटबॉल टीम पूर्वी चंपारण रवाना बांका. 66 वां बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशीप एमएम मोइनुल हक कप में शिरकत करने के लिए जिला फुटबॉल संघ के खिलाड़ी पूर्वी चंपारण के लिए रवाना हुए. इसमें निर्मल टुडू कप्तान, निर्मल हांसदा गोल कीपर, संजय मरांडी, मानेसल मरांडी, लुक्खीराम बेसरा, सोने लाल मुर्मू, अनिल मरांडी, अरविंद टूडु, नूनेश्वर मुर्मू, […]

फुटबॉल टीम पूर्वी चंपारण रवाना बांका. 66 वां बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशीप एमएम मोइनुल हक कप में शिरकत करने के लिए जिला फुटबॉल संघ के खिलाड़ी पूर्वी चंपारण के लिए रवाना हुए. इसमें निर्मल टुडू कप्तान, निर्मल हांसदा गोल कीपर, संजय मरांडी, मानेसल मरांडी, लुक्खीराम बेसरा, सोने लाल मुर्मू, अनिल मरांडी, अरविंद टूडु, नूनेश्वर मुर्मू, सुशील बेसरा, दिनेश टूडु, प्रेम टूडु, मनोज मुर्मू, कुमार संभव, आदित्य कुमार, ईश्वर कुमार एवं मोनू कुमार गये है. टीम मैनेजर सह कोच प्रभाष चंद्र वर्मा का चयन किया गया है. मालूम हो कि 15 दिसंबर से इस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. 17 दिसंबर को पूर्वी चंपारण बनाम जहानाबाद के विजयी टीम के साथ बांका का मुकाबला है. रवानगी के वक्त शिव नारायण झा, विश्वजीत सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, कुमार महारथी, ओम प्रकाश मंडल, मनोरंजन प्रसाद, नंद किशोर यादव, सिकंदर यादव, विनोद यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >