चौबीस दिनों से लापता अमर का नहीं मिल रहा सुराग

चौबीस दिनों से लापता अमर का नहीं मिल रहा सुराग – कोलकाता से घर लौटने के क्रम में ट्रेन से हुआ लापताफोटो 5 बीएएन 66 लापता अमर कुमारप्रतिनिधि, कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी गांव निवासी कैलाश राम का 17 वर्षीय पुत्र अमर कुमार पिछले चौबीस दिनों से लापता है़ उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं […]

चौबीस दिनों से लापता अमर का नहीं मिल रहा सुराग – कोलकाता से घर लौटने के क्रम में ट्रेन से हुआ लापताफोटो 5 बीएएन 66 लापता अमर कुमारप्रतिनिधि, कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी गांव निवासी कैलाश राम का 17 वर्षीय पुत्र अमर कुमार पिछले चौबीस दिनों से लापता है़ उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा़ गत 11 नवंबर 2015 दीपावली के दिन ही अमर अपने चचेरा भाई सहित गांव के एक दर्जन युवकों के साथ हावड़ा से ट्रेन पकड़ कर दीपावली व छठपूजा मनाने गांव आ रहा था़ हावड़ा से तीन स्टेशन बाद ही बैंडिल व चंदननगर स्टेशन के बीच से अचानक अमर गुम हो गया़ साथ चल रहे गांव के युवकों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन भी की़ लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा़ अमर के चचेरा भाई पारो राम ने बताया कि अगले दिन 12 नवंबर को बैंडिल, चंदननगर स्टेशन के जीआरपी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करायी़ लेकिन अब तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है़ लापता अमर के पिता कैलाश राम के अलावे उसकी सौतेली मां, तीन भाई-बहनों व दादी का रो-रोकर बुरा हाल है़ अमर कोलकाता में एक व्यवसायी के प्रतिष्ठान में मिठाई पैकिंग का काम करता था जो वापस घर लौटने के दौरान अचानक लापता हो गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >