पीएनजी आपूर्ति को लेकर डीसीयु युनिट का कमीशनिंग पूरा, जल्द मिलेगा सप्लाई

शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति को लेकर मंगलवार को एचपीसीएल के द्वारा डीसीयु युनिट का कमीशनिंग किया गया

बांका.

शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति को लेकर मंगलवार को एचपीसीएल के द्वारा डीसीयु युनिट का कमीशनिंग किया गया, जिसका शुभारंभ डीएम नवदीप शुक्ला ने किया. बताया कि इस टेस्टिंग के बाद उपभोक्ताओं को जल्द ही सप्लाई मिलना शुरू हो जायेगा. इससे आमलोग परेशानी से बच सकेंगे. पीएनजी अब घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी का बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है. शहरी क्षेत्रों में फिलवक्त 32 सौ लोगों को यह कनेक्शन दिया जाना है. जिसके विरूद्ध 636 घरों में कनेक्शन दिया जा चुका है और हाल के दिनों में 950 आवेदन प्राप्त हुआ है. जिन्हें कनेक्शन देने के लिए प्रक्रिया जारी है. मौके पर सभापति बालमुकुंद सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन आदि मौजूद थे.

पीएनजी से उपभोक्ताओं को होगा लाभ

पीएनजी से उपभोक्ताओं को कई फायदा होने वाला है. बताया कि यह एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित है. क्योंकि यह हवा से हल्की होती है और किसी भी रिसाव की स्थिति में जल्दी फैल जाती है. इसके अलावा पीएनजी से निरंतर सप्लाई मिलेगी. चूंकि यह सीधे पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचती है, जिसमें सिलिंडर की आवश्यकता नहीं होगी. उपभोक्ताओं को हर दो महीने में बिलिंग की सुविधा भी मिलती है.

कनेक्शन के लिए टॉल फ्री नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

पीएनजी कनेक्शन के लिए टॉल फ्री नंबर 18003452711 जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर उपभोक्ता कनेक्शन ले सकते हैं. साथ ही एचपीसीएल की मार्केटिंग टीम भी यहां सक्रिय है. जिनसे सीधे संपर्क कर कनेक्शन ले सकते हैं. इसके अलावा इच्छुक उपभोक्ता एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी गैस डिस्ट्रीब्युशन सेक्शन में आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं.

एलपीजी आपूर्ति को लेकर निगरानी जारी

बांका.

जिले में एलपीजी आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन निगरानी कर रही है और इसके लिए लगातार छापेमारी अभियान भी चला रही है. छापेमारी के दौरान अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं अनियमित वितरण जैसी गतिविधियों की जांच की जा रही है. मंगलवार को 10 गैस एजेंसियों व 27 महत्वपूर्ण स्थानों, जैसे होटल व रेस्टोरेंट में छापेमारी अभियान चलाया गया. डीएसओ प्रमोद कुमार ने बताया है कि एलपीजी आपूर्ति संबंधित किसी प्रकार की समस्याओं को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है. जहां से उपभोक्ताओं के समस्या का त्वरित निष्पादन भी किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >