अपहरणकर्ता गिरफ्तार, युवती ने लगाया यौनशोषण का आरोप

अपहरणकर्ता गिरफ्तार, युवती ने लगाया यौनशोषण का आरोप प्रतिनिधि, बाराहाटथाना क्षेत्र के बड़ी चिहार गांव से एक नाबालिग युवती के अपहरण और उसकी बरामदगी के बाद अपहरणकर्ता को बुधवार को जेल भेज दिया गया. मामले को लेकर युवती के पिता ने बुधवार को बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर घटना का जिक्र किया है. लिखा […]

अपहरणकर्ता गिरफ्तार, युवती ने लगाया यौनशोषण का आरोप प्रतिनिधि, बाराहाटथाना क्षेत्र के बड़ी चिहार गांव से एक नाबालिग युवती के अपहरण और उसकी बरामदगी के बाद अपहरणकर्ता को बुधवार को जेल भेज दिया गया. मामले को लेकर युवती के पिता ने बुधवार को बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर घटना का जिक्र किया है. लिखा है कि दो माह पूर्व बाराहाट थाना क्षेत्र के बभनागोड़ा का श्रीकांत चौधरी उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया. काफी खोज बीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला. कुछ दिन पूर्व आरोपी घर पहुंचा, तो उससे अपने बेटी से संबंधित बात की. वह मारपीट पर उतारु हो गया. बाद में उसकी बेटी आरोपी के साथ गांव पहुंच कर रहने लगी. लेकिन श्रीकांत पूर्व में शादी शुदा है. इस कारण घर में मारपीट आरंभ हो गयी. पुलिस को सूचना दिये जाने पर छापेमारी कर आरोपी युवक को युवती के साथ उसके गांव में पकड़ा गया. वहीं आरोपी की पत्नी ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि दो माह से पति बिना बात के मारपीट करते रहते थे. बिना बताये बाहर रहने लगे थे. वहीं पुलिस के समक्ष बरामद युवती ने बताया की श्रीकांत चौधरी ने झारखंड के दुमका थाना क्षेत्र के बांध पाड़ा में उसे एक मकान लेकर रखा था. रोज उसका यौन शोषण करता था. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. जबकि युवती को 164 बयान के लिए बांका भेज दिया गया है. बाद में मेडिकल जांच के लिए युवती को भागलपुर भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >