BANKA : कुर्मा गांव के पास अवस्थित सूखा पेड़ हादसे को दे रहा है दावत, प्रशासन है उदासीन

सन्हौला धोरैया मार्ग पर कुरमा गांव के पास सड़क किनारे वर्षों पुराना एक विशाल सूखा आम का पेड़ राहगीरों और वाहनों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है.

रिपोर्ट प्रदीप कुमार धोरैया बांका :

सन्हौला धोरैया मार्ग पर कुरमा गांव के पास सड़क किनारे वर्षों पुराना एक विशाल सूखा आम का पेड़ राहगीरों और वाहनों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है. यह सूखा पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों की जान जा सकती है. लकड़ी की लालच में कुछ लोगों ने पेड़ की जड़ें काट दी हैं, जिसके कारण यह सड़क की ओर झुक गया है. यह एक मुख्य मार्ग है, जिस पर हमेशा वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना है. प्रशासन को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक इसे हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तुरंत इस खतरनाक सूखे पेड़ को हटाने की मांग की है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >