BANKA : आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार जख्मी
अमरपुर थानाक्षेत्र के मालदेवचक गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गया.
अमरपुर ( बांका ) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :
अमरपुर थानाक्षेत्र के मालदेवचक गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गया. जख्मी एक पक्ष के रामचंद्र सिंह, द्वितीय पक्ष के अशोक सिंह, ललन कुमार, आकाश सिंह का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ.अमीत कुमार शर्मा के द्वारा किया गया. वहीं ललन कुमार, आकाश सिंह तथा रामचंद्र सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. अस्पताल में मौजूद जख्मी रामचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपने घर के समीप स्थित मां काली मंदिर की साफ-सफाई कर रहा था तभी गांव के ही ललन सिंह, अशोक सिंह, आकाश सिंह अन्य परिजनों के साथ आकर गाली-गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडा से प्रहार करते हुए जख्मी कर दिया. वहीं दुसरे पक्ष के जख्मी ने बताया कि रामचंद्र सिंह जबरन मंदिर के समीप गिट्टी वगैरह गिराकर मंदिर परिसर का अतिक्रमण कर रहा था जब गिट्टी हटाने के लिए उन्हें बोलने गये तो उक्त लोगों ने लाठी डंडे से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही है