पैक्स चुनाव की जीत के बाद समर्थकों ने मनायी होली फोटो 25 बांका 16, 17, 18, 19 : सबलपुर पंचायत के विजयी प्रत्याशी अशोक सिंह, पथरा पंचायत के विजयी प्रत्याशी विरेंद्र कुमार, पंजवारा पंचायत के विजयी प्रत्याशी जीवन मिश्रा एवं भूरना पंचायत के विजयी प्रत्याशी दिनेश सिंह की तसवीर प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड के पांच पंचायत में हुए पैक्स चुनाव के नतीजे मिलते ही जीत के जश्न में डूब गया. शांतिपूर्ण मतदान व चुनाव परिणाम के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली. औरिया पंचायत से आशिष कुमार सिंह ने 41 वोट से अपने विरोधी को मात दी. आशिष कुमार को कुल 302 मत प्राप्त हुए. वहीं भूरना पंचायत के दिनेश कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उमाशंकर सिंह को 198 मत से पराजित किया. जबकि पथरा पंचायत के विजयी उम्मीदवार विरेंद्र कुमार ने 87 मत से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिता देवी को मात दी. विरेंद्र कुमार को कुल 197 मत मिले. वहीं पंजवारा पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष जीवन मिश्रा ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया और अपना दबदबा बरकरार रखते हुए अपने निकटतम उम्मीदवार सुनील सिंह को 81 मत से पराजित किया. जीवन मिश्रा को कुल 258 मत मिले. वही सबलपुर पंचायत के अशोक सिंह ने 101 मत से विजय हासिल की. अशोक सिंह को कुल 289 मत मिले. पैक्स चुनाव में जीत पर उम्मीदवारों को बधाई देने का सिलसिला जारी है. जीत की बधाई देने वालों में वाल्मीकि भगत, राजू मिश्रा, गौरव कश्यप, सदानंद सिंह, मान सिंह, दीपक मंडल, अजीत मिश्रा, अजय कुमार झा, राजकुमार मिंश्रा, पवन झा, विकास पंडित, रासमोहन ठाकुर, राजेश्वर झा सहित अन्य शामिल हैं.
पैक्स चुनाव की जीत के बाद समर्थकों ने मनायी होली
पैक्स चुनाव की जीत के बाद समर्थकों ने मनायी होली फोटो 25 बांका 16, 17, 18, 19 : सबलपुर पंचायत के विजयी प्रत्याशी अशोक सिंह, पथरा पंचायत के विजयी प्रत्याशी विरेंद्र कुमार, पंजवारा पंचायत के विजयी प्रत्याशी जीवन मिश्रा एवं भूरना पंचायत के विजयी प्रत्याशी दिनेश सिंह की तसवीर प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड के पांच पंचायत में […]
