झाड़ियों में मिली नवजात, कइयों ने गोद लेने की जतायी इच्छाफोटो 23 बांका 8 : बच्चे को देखते लोग बौंसी. बौंसी थानाक्षेत्र पापहरणी सरोवर के समीप सोमवार की सुबह पार्किंग के पास किसी ने नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. बच्ची स्वस्थ थी. उसे देख कर कई लोग गोद लेने को इच्छुक हो गये. इस बीच कई लोगों के आ जाने पर पुलिस को मामले की सूचना दे दी गयी. हालांकि पूर्णिया की एक दंपति ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जाहिर की. नि:संतान दंपति गोपाल लैया एवं उसकी पत्नी मीरा बच्ची को लेकर अपने घर झपनियां गये. थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन के साथ झपनियां गांव पहुंचे. बच्ची की स्वास्थ्य जांच एएनएम से करवा कर रेफरल अस्पताल भिजवाया. मीरा देवी उसे गोद लेना चाह रही थीं. थानाध्यक्ष ने कहा कि बच्ची को कानूनी प्रक्रिया के तहत वह ले सकती हैं. स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य है. तीन चार दिन पूर्व ही उसका जन्म हुआ है. रेफरल अस्पताल में बच्ची की देखरेख की जा रही है. इस बच्ची को बांका भेज दिया जायेगा. उसे जिले की वरीय अधिकारियों की देखरेख में उचित व्यक्ति को दिया जा सकता है.——————पैक्स चुनाव आज बौंसी. प्रखंड के 4 पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज डाले जाएंगे. इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अमर कुमार मिश्रा ने बताया कि कसवा मंदार में निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हो गयी है. इसके अलावे बांकी बचे चार मतदान केन्द्रों के लिए फागा में दो केंद्र दलिया में एक बालक विद्यालय, सरुआ के साढ़ामोड़ विद्यालय एवं कैरी के भिखनपुर में मतदान केंद्र बनाया गया है. सभी मतदान कर्मियों को सोमवार की शाम रवाना कर दिया गया. सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान होगा. —————-नवान्न को लेकर मंदिर में रही भीड़ बौंसी. नवान्न पर्व को लेकर मधुसूदन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही. सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर पहुंची और अपने घरों से लाये दही चुड़ा, गुड़, लड़ुआ आदि का प्रसाद भगवान पर चढ़ाया गया. इसके बाद सभी अपने घरों में गये और नवान्न पर्व उल्लास पूर्वक मनाया.
झाड़ियों में मिली नवजात, कइयों ने गोद लेने की जतायी इच्छा
झाड़ियों में मिली नवजात, कइयों ने गोद लेने की जतायी इच्छाफोटो 23 बांका 8 : बच्चे को देखते लोग बौंसी. बौंसी थानाक्षेत्र पापहरणी सरोवर के समीप सोमवार की सुबह पार्किंग के पास किसी ने नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. बच्ची […]
