मानदेय भुगतान को लेकर वार्ड सदस्यों ने किया प्रदर्शन

मानदेय भुगतान को लेकर वार्ड सदस्यों ने किया प्रदर्शन फोटो 23 बीएएन 75 : प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते वार्ड सदस्य प्रतिनिधि, कटोरिया/ बांका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आधे दर्जन पंचायतों के दर्जनों वार्ड सदस्यों द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में अपने बकाया मानदेय भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारी वार्ड सदस्यों एवं […]

मानदेय भुगतान को लेकर वार्ड सदस्यों ने किया प्रदर्शन फोटो 23 बीएएन 75 : प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते वार्ड सदस्य प्रतिनिधि, कटोरिया/ बांका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आधे दर्जन पंचायतों के दर्जनों वार्ड सदस्यों द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में अपने बकाया मानदेय भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारी वार्ड सदस्यों एवं उपमुखिया द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा मानदेय देने में लापरवाही बरती जाती है. जिसके कारण लगभग चार साल से वार्ड सदस्य मानदेय से वंचित है. इस संबंध में वार्ड सदस्यों द्वारा एक लिखित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को देकर अविलंब बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की गयी. इस मौके पर मासुक अंसारी, रीता वर्मा, शंभु दास, वासदेव राय, राहुल सिंह, गणेश मंडल, योगेन्द्र दास, प्रकाश यादव, गोविन्द रजक, सुन्धु देवी, शोभा देवी, माला देवी, मंजू देवी, गणेश राना, हिरामन राम, राजेन्द्र ठाकुर, हरिहर तांती, जागेश्वर मंडल, स्वीटी देवी, धनेश्वर मंडल, सुनैना देवी, जेसुन खातून आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >