अमर : पुरआज तक लोग सोना, चांदी, हीरे व जवाहरात तोल कर खरीदा करते थे. लेकिन अब बांका में बालू भी किलो के भाव से बिकेंगे. सुनने में यह जरूर अटपटा लग रहा होगा. लेकिन यह सौ फीसदी सच है. चांदन नदी से बिकने वाला बालू अब तोल कर मिलेगा. बालू संवेदक इस अभियान को सफल बनाने के लिए इंगलिश मोड़ के आगे एक चेक पोस्ट व बालू नापी की पूरी कार्य योजना को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं.
अब यहां से बालू लदे वाहन का वजन कर ही आगे बढ़ाया जायेगा. इससे अोवरलोडिंग पर लगाम लगेगी.लगातार हो रहे बालू उत्खनन से स्थानीय किसान परेशान हैं. उनके खेतों में आ रहे पानी का लेयर नीचे हो रहा है. इसके लिए किसी प्रकार का सरकारी प्रयास नहीं किया जा रहा है. दूसरी अोर स्थानी लोग, जिनकी जमीन यहां आसपास है,
उन्हें भी कम कीमत पर बालू उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. ऐसे में यदि बालू नाप कर बेचा जायेगा, तो उन्हें अपना घर बनाने के लिए भी महंगा बालू खरीदना होगा. लोगों में इसे लेकर आक्रोश भी है. लोगों ने सरकार से इसे लेकर एक खाका तैयार करने की मांग की है. वहीं अवैध बालू कारोबारी भी इस अभियान की विफलता के प्रयास में जुट गये हैं.
घाटों से किस तरह अधिक बालू का उठाव किया जाये, इसकी जुगत लगा रहे हैं. कहते हैं जिला खनन पदाधिकारी विभाग का निर्देश है कि नापी कर बालू को वाहनों से भिजवाया जाये. विजय प्रसाद सिंह जिला खनन पदाधिकारी बांका –
सड़क दुर्घटना में एक जख्मी अमरपुर. थाना क्षेत्र के नवाजगढ़ पोखर के समीप एक ऑटो असंतुलित हो जाने पलट गया. घटना में इस पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
जानकारी के अनुसार, मौहता गांव के पप्पू मंडल ऑटो पर सवार होकर बाजार की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान नवाजगढ़ पोखर के समीप ऑटो पलट जाने से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.
