भव्य बनेगा पहाड़िया बाबा शिवमंदिर का स्वरूप, हुआ भूमि पूजन

कटोरिया/चांदन : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के पूर्वी कटसकरा पंचायत के पिंड़रा पहाड़ स्थित पहाडि़या बाबा उर्फ पहाड़नाथ शिव मंदिर के स्वरूप को भव्य रूप दिया जायेगा़ सोमवार को शिव मंदिर परिसर में बसंतपुरी नागा बाबा के नेतृत्व में भूमि पूजन का कार्यक्रम भी हुआ़ जिसमें आचार्य पंडित कृष्णदेव मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निर्माण […]

कटोरिया/चांदन : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के पूर्वी कटसकरा पंचायत के पिंड़रा पहाड़ स्थित पहाडि़या बाबा उर्फ पहाड़नाथ शिव मंदिर के स्वरूप को भव्य रूप दिया जायेगा़ सोमवार को शिव मंदिर परिसर में बसंतपुरी नागा बाबा के नेतृत्व में भूमि पूजन का कार्यक्रम भी हुआ़ जिसमें आचार्य पंडित कृष्णदेव मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निर्माण स्थल का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया़.

इस क्रम में बजरंगबली मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से ध्वजारोहण भी हुआ़ नागा बाबा ने बताया कि पहाड़नाथ शिवमंदिर का वर्तमान स्वरूप काफी छोटा है़ जिससे यहां पूजा-अर्चना व दर्शन हेतु पहुंचने वाले शिवभक्तों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है़ अब इस शिवमंदिर को भव्य स्वरूप देते हुए.

इसका निर्माण उज्जैन स्थित शिव मंदिर की तर्ज पर होगा़ मंदिर का गुंबद 108 फीट उंचा होगा़ मंदिर में पूरब दिशा से प्रवेश एवं पश्चिम की दिशा से निकास की सुविधा रहेगी़ निर्माण का कार्य कुशल कारीगरों द्वारा होगा़ शिवमंदिर के निर्माण में श्रद्धालुओं द्वारा सहयोग व चंदा देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है़.

गोंदरा गांव की महिला श्रद्धालु कुंती देवी ने निर्माण कार्य में पचास बोरी सीमेंट का सहयोग किया है़ भूमि पूजन के दौरान निर्माण-स्थल पर पिंड़रा, गौरा, धनौछी, सूईया, कटोरिया, ढकना, बंदरी, सिताने, भेलवा, कटसकरा, तरी, मुकुंदा, हबड़ीडीह आदि गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे़.

इस मौके पर शिवभक्त घनश्याम यादव, दीपलाल यादव, पंडित चंद्रकांत पांडेय, उदयकांत मिश्र, विनय कुमार, विजय कुमार, चंदर यादव, डा निप्पू घोष, सुनील यादव, महेंद्र यादव, गणेश यादव, सरयू यादव, लक्ष्मीकांत मंडल, दीपक वर्णवाल, नुनेश्वर यादव, महेंद्र ठाकुर, संतोष साह आदि मौजूद थे़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >