फटे गद्दे देख सीएस ने लगायी फटकार

फटे गद्दे देख सीएस ने लगायी फटकारदवा भंडार कक्ष की व्यवस्था पर कक्ष-प्रभारी को लगायी फटकारसिविल सर्जन ने रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण फोटो 23 बीएएन 63 महिला वार्ड का निरीक्षण करते सीएसप्रतिनिधि, कटोरिया बांका के सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार महतो ने सोमवार को रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया़ इस क्रम में उन्होंने […]

फटे गद्दे देख सीएस ने लगायी फटकारदवा भंडार कक्ष की व्यवस्था पर कक्ष-प्रभारी को लगायी फटकारसिविल सर्जन ने रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण फोटो 23 बीएएन 63 महिला वार्ड का निरीक्षण करते सीएसप्रतिनिधि, कटोरिया बांका के सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार महतो ने सोमवार को रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया़ इस क्रम में उन्होंने अस्पताल के आउट-डोर, इन-डोर, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, भंडार कक्ष आदि का जायजा लेते हुए साफ-सफाई एवं मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली़ दवा भंडार कक्ष की व्यवस्था पर उन्होंने कक्ष-प्रभारी को कड़ी फटकार भी लगायी़ साथ ही एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए दवाईयों को रैक पर व्यवस्थित ढंग से रखने एवं कार्टून बंद दवाओं को दिवाल से अलग करके रखने का निर्देश दिया़ ऑपरेशन थियेटर में भी उन्होंने दवा एवं अन्य सभी सामानों को सुसज्जित ढंग से रखने को कहा ताकि जरूरत पड़ने के साथ ही सभी सामान व दवाई आसानी से मिल सके़ प्रसव कक्ष की व्यवस्था व साफ-सफाई पर उन्होंने संतुष्टि जतायी़ पुरुष कक्ष में बेड के फटे पड़े गद्दों को देख कर सिविल सर्जन बिफर पड़े़ उन्होंने शीघ्र सभी गद्दों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया़ महिला वार्ड में उन्होंने भर्ती मरीजों से अस्पताल द्वारा मिलने वाले भोजन व नास्ता के बारे में भी जानकारी ली़ अस्पताल के लैब एवं कोल्ड-चैन कक्ष की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया़ चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों के ड्यूटी रोस्टर चार्ट का भी सीएस ने निरीक्षण किया़ इससे पूर्व उन्होंने चिकित्सक उपस्थिति पंजी, भ्रमण पंजी, भंडार पंजी, आउट डोर पंजी, इनडोर पंजी, कैश बुक आदि की भी जांच की़ उनके साथ प्रधान लिपिक अंजनी कुमार दूबे भी मौजूद थे़ अस्पताल में दी जा रही सेवाओं व मौजूद व्यवस्थाओं को सीएस ने संतोष प्रद बताया़ जरूरत के सामान के लिए शीघ्र दें मांग-पत्र रेफरल अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार महतो ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल से शीघ्र अस्पताल की आवश्यक जरूरतों को पूरी करने हेतु मांग-पत्र भेजने को कहा ताकि शीघ्र उसे स्वीकृति देकर मरीजों को होने वाली परेशानियों को दूर की जा सके़ ज्ञात हो कि रेफरल अस्पताल में पिछले आठ महीनों से रोगी कल्याण समिति की बैठक नहीं हुई है़ जिससे जरूरत के कई कार्य भी लंबित पड़े हुए हैं. कटोरिया में ब्लड बैंक शीघ्रसिविल सर्जन डॉ महतो ने कहा कि रेफरल अस्पताल कटोरिया में शीघ्र ही ब्लड बैंक की व्यवस्था की जायेगी़ इसके अलावा बांका जिला के अमरपुर व बौंसी अस्पताल के साथ-साथ सदर अस्पताल में भी ब्लड बैंक की व्यवस्था आगामी दो से तीन माह के भीतर करा दी जायेगी़ ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर ब्लड उपलब्ध कराया जा सके़ कटोरिया रेफरल अस्पताल में महिला चिकित्सक के बारे में सीएस ने कहा कि चिकित्सकों की घोर कमी है़ राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा उपलब्ध कराये जाने के साथ ही कटोरिया और बौंसी को महिला चिकित्सक के लिए पहली प्राथमिकता में रखी गयी है़ साथ ही उन्होंने कहा कि अब ऑपरेशन से प्रसव हेतु गर्भवती महिलाओं को यहां से रेफर नहीं किया जायेगा़ इसके लिए अस्पताल में पदास्थापित चिकित्सक को ही दस दिवसीय प्रशिक्षण हेतु पटना भेजा गया है़ कई चिकित्सक थे मौजूदसीएस द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के दौरान रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल, डा एसडी मंडल, डा रवींद्र कुमार, लिपिक रोहित कुमार, एकाउंटेंट संदीप कुमार, केयर के मो राजा, स्वास्थ्यकर्मी उदय वर्मा, एएनएम गीता कुमारी, टेकनिशियन संजीत कुमार, भंडार कक्ष प्रभारी सोहन लाल मंडल आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >