शेड का करें रंग-रोगन

वर्ष 2011-12 के अर्धनिर्मित विद्यालय भवन को एक सप्ताह के अंदर करें पूरा नि:शक्त बच्चों के लिए सरकारी योजनाओं को करें पूरा किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं होनी चाहिए एमडीएम विद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को योजनाओं का दें लाभ बांका: वर्ष 2011-12 में विद्यालय भवन निर्माण के लिए राशि आवंटित की […]

वर्ष 2011-12 के अर्धनिर्मित विद्यालय भवन को एक सप्ताह के अंदर करें पूरा

नि:शक्त बच्चों के लिए सरकारी योजनाओं को करें पूरा

किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं होनी चाहिए एमडीएम

विद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को योजनाओं का दें लाभ

बांका: वर्ष 2011-12 में विद्यालय भवन निर्माण के लिए राशि आवंटित की गयी है. बावजूद इसके भवन अधूरा है. एक माह के अंदर क्षेत्र के अधूरे पड़े विद्यालय भवन को पूरा करें. किचन शेड को अलग लुक दें दे. इसका रंग -रोगन करें. विद्यालय में किसी भी परिस्थिति में एमडीएम बंद नहीं होनी चाहिए. उक्त निर्देश शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी बी कार्तिकेय ने पदाधिकारियों को दिये. उन्होंने क हा कि जिले में अंधे बच्चों के लिए जो योजना सरकार द्वारा चलायी जा रही है, उसे हर हाल में पूरा करें.

जनता दरबार में दृष्टि दोष व अंधे बच्चों का प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया. उन्होंने विद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति रखने वाले छात्र-छात्रओं को सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति, साइकिल व पोशाक योजना का लाभ ससमय दिये जाने की बात कही. इस मौके पर डीइओ ज्योति कुमार, डीपीओ साक्षरता जर्नादन विश्वास, डीपीओ स्थापना मो अहसन, डीपीओ एसएसए फै याज अहमद शमसी व सभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >