बौंसी के तीन परीक्षा केंद्रों पर 539 परीक्षार्थी हुए शामिल
. प्रखंड क्षेत्र के तीन केंद्रों पर सोमवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई
By SHUBHASH BAIDYA | Updated at :
बौंसी
. प्रखंड क्षेत्र के तीन केंद्रों पर सोमवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. जिसमें कुल 549 परीक्षार्थियों में 539 शामिल हुए. जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में बायोलॉजी विषय व द्वितीय पाली में इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कदाचार-मुक्त और अनुशासित वातावरण बना रहा. चनवे उच्च विद्यालय, मनियारपुर को बालक परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां बड़ी संख्या में छात्रों ने समय पर पहुंचकर परीक्षा दी. एलएनडी प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय व सीएनडी प्लस टू उच्च विद्यालय में बालिका परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. सीएनडी प्लस टू उच्च विद्यालय में परीक्षा के दौरान एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां प्रधानाध्यापक प्राण मोहन सिंह द्वारा परीक्षा देने पहुंची छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. इस पहल से छात्राओं में उत्साह देखने को मिला और परीक्षा केंद्र पर सकारात्मक व प्रेरणादायक माहौल बना रहा. परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे. केंद्राधीक्षकों, शिक्षकों एवं कर्मियों की सतर्कता के कारण परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के रूप में सीडीपीओ सरिता कुमारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, सिंचाई विभाग की अस्सिटेंट इंजीनियर अंजली कुमारी, बीपीएम मनोज भारती और उद्यान पदाधिकारी सुजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे. जबकि केंद्राधीक्षक के रूप में पवन कुमार त्रिभुवन, प्राण मोहन सिंह, और दिलीप कुमार मौजूद थे.