जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन 29 को

बांका. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक जिला जदयू कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नौशाद अली की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 29 सितंबर को जदयू कार्यकर्ताओं की जिला सम्मेलन होने वाली है. सम्मेलन में सूबे के कई मंत्री शिरकत करेंगे. साथ ही जिला सम्मेलन में अल्पसंख्यक की अधिक से अधिक […]

बांका. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक जिला जदयू कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नौशाद अली की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 29 सितंबर को जदयू कार्यकर्ताओं की जिला सम्मेलन होने वाली है. सम्मेलन में सूबे के कई मंत्री शिरकत करेंगे. साथ ही जिला सम्मेलन में अल्पसंख्यक की अधिक से अधिक भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए. जदयू के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल ने उपस्थित जदयू प्रखंड व पंचायत अध्यक्ष को कहा कि सभी बूथ कमेटी व गांव-गांव जाकर सभी कार्यकर्ताओं को सम्मेलन आने का न्योता दे. बैठक में मौके पर जदयू के सुल्तानगंज विधायक सुबोध राय, विधान पार्षद मनोज यादव, जिला सचिव सुभाष कुमार, नवाब अंसारी, मंसूर अली, मुस्ताक अंसारी, शेखावत अंसारी, इब्राहिम अंसारी, मो रहीम, मो नईम रज्जाक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.a

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >