बांका: महादलित, अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के अंतर्गत दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह का आयोजन बुधवार को आरएमके उच्च विद्यालय में किया गया. विगत 24 सितंबर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में टोला सेवकों एवं शिक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया. समापन समारोह के मौके पर डीपीओ साक्षरता जनार्दन प्रसाद विश्वास ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित होकर आप क्षेत्र में शिक्षा की अलख जलाने का काम करें. आप समाज को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें बहुत सारी कठिनाई होगी.
उनका सामना कर साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाना है. साथ ही उन्होंने सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी देने की बात कही. सीपीसी विजय कुमार दास ने टोला सेवकों एवं शिक्षा स्वयं सेवकों से अपनी कर्तव्य के प्रति ईमानदारी बरतने की बात कही. इस मौके पर एसआरजी यासमीन बानो, केआरपी भूपाल पूर्वे, फूल कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.
